मोटर पंप बेचने जा रहा युवक गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद में एक माह पूर्व मुखिया के घर च
जागरण संवाददाता, गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद में एक माह पूर्व मुखिया के घर चोरी की घटना को अंजाम देने वाला चोर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपित मुन्ना हाजरा अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर गांव का रहने वाला है।
थाना प्रभारी संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि एक माह पूर्व उदनाबाद पंचायत की मुखिया संध्या देवी के घर में रात को घुसकर चोरों ने चोरी करके फरार हो गए थे। चोरों ने मोटर के अलावा अन्य सामानों की चोरी की थी। पुलिस इस घटना के बाद से चोरों के धर पकड़ के लिए छापामारी अभियान चला रही थी। इसी क्रम में चोरों के बारे में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगी। इसी क्रम में रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुन्ना हाजरा चोरी का पंप बेचने गिरिडीह जा रहा है। इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी संजीव कुमार मिश्र ने सहायक अवर निरीक्षक सिराज खान व जवानों के साथ मिलकर मुन्ना हाजरा को मंगरोडीह के पास से गिरफ्तार कर ली। साथ उसके पास से मोटर भी बरामद किया गया। गिरफ्तार किया गया मुन्ना हाजरा ने पूछताछ के क्रम में चोरी की घटना को अंजाम देने में दो अन्य लोगों के शामिल होने के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है। गिरफ्तार किए गए आरोपित को पुलिस ने सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।