Move to Jagran APP

नेताजी के साहस व त्याग की गाथाएं प्रासंगिक

गिरिडीह : जिले भर में बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 09:10 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 09:10 AM (IST)
नेताजी के साहस व त्याग की गाथाएं प्रासंगिक
नेताजी के साहस व त्याग की गाथाएं प्रासंगिक

गिरिडीह : जिले भर में बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूल-कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में नेताजी को श्रद्धांजलि दी गई। कहीं प्रभातफेरी निकाली गई, तो कहीं प्रतियोगिता कराई गई। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी नेताजी को श्रद्धांजलि दी।

prime article banner

बोड़ो के चौधरी कांपलेक्स में

भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ने नेताजी की जयंती मनाई। इसमें उपमेयर प्रकाश सेठ, प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. शैलेंद्र चौधरी, संयोजक सत्येंद्र कुमार, 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष संजीत ¨सह पप्पू ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि नेता जी के साहस व त्याग की गाथाएं आज भी प्रासंगिक है। उप मेयर ने कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन देश और देशवासियों के लिए समर्पित कर दिया। डॉ. चौधरी ने कहा कि नेताजी ने नौजवानों में देशभक्ति का अलख जगाया। उन्होंने युवाओं को अपनी मातृभूमि के प्रति जागृत किया। मौके पर गोपाल विश्वकर्मा, संतोष कुमार पाठक, सौरभ सागर मिश्रा, शिवाजी रंजन आदि उपस्थित थे।

कायस्थ महासभा ने माल्यार्पण किया

वहीं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई। नेताजी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर महासभा के अध्यक्ष विनय बक्शी, सचिव अमित बरदियार के अलावा जय शंकर सिन्हा ¨सकू, त्रिभुवन दयाल, रंजन सिन्हा, ज्योतिष सिन्हा, शशि सिन्हा, सूरज सिन्हा, नीलू सिन्हा, संजय लाल आदि उपस्थित थे।

अध्यक्ष ने कहा नेताजी स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम को एक दिशा दी।

संत जेवियर्स में हुई निबंध प्रतियोगिता

कृष्णा नगर स्थित संत जेवियर्स रेसिडेंसियल स्कूल में नेताजी की जयंती पर निबंध लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता हुई। निबंधन लेखन के तीनों समूहों से क्रमश: ¨चटू, गौतम व विकास प्रथम स्थान पर रहे। इसी तरह चित्रकला में दोनों समूहों में पहला स्थान प्राप्त करने वालों में मनीष मंडल, आरव कुमार है। इसके पूर्व निदेशक मनोहर राम, प्राचार्य संदीप कुमार गुप्ता आदि ने नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अíपत कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर विमला, शकुंतला, सुषमा, वंदना, यामिनी, रजनी, मिथलेश, पवन, रवि, विजय आदि थे। वहीं शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में नेताजी की जयंती मनाई गई। मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र के अलावा माया मरियम हांसदा, सुनीता गुप्ता, पूनम कुमारी, तनुप्रिया, स्वीटी कुमारी, मोहनलाल गुप्ता आदि थे।

स्कूलों ने निकाली गई प्रभातफेरी

चैताडीह स्थित मिल्लत एकेडेमी के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी स्कूल से निकलकर आजाद नगर, 6 नंबर, पेसराबहियार, चैताडीह, कमरशाली, बक्सीडीह रोड, भंडारीडीह होते हुए पुन: स्कूल पहुंची। इस मौके पर मिल्लत एकेडेमी के अध्यक्ष मो. आरिफ हुसैन, एस निजामी, प्राचार्या सालेहा तबस्सुम आदि थे।

झारखंड बंगाली एसोसिएशन की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल अरगाघाट के बच्चों ने भाग लिया। मौके पर तुतूल घोष, विश्वनाथ पाल, अ¨रदम बोस, आलोक रंजन राय, बिलू दा, सुदीप मित्रा, दिलीप चटर्जी, विश्वजीत घोष, संदीप चटर्जी आदि उपस्थित थे।

भारत में जन्म लेना सौभाग्य की बात

पांडेयडीह स्थित प्रकाशपुंज पब्लिक स्कूल से रैली निकाली गई। रैली सिरसिया, शीतलपुर, बिरसा मोड़ होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंच सभा में तब्दील हो गई। यहां बीडीओ विभूति कुमार ने कहा कि भारत में जन्म लेना हम सौभाग्य की बात है। नेताजी एक ऐसा महामानव थे, जिनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सीओ धीरज ठाकुर ने कहा कि नेताजी के साहस एवं त्याग की गाथाएं आज भी प्रासंगिक हैं। मौके पर प्राचार्य श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा के अलावा लीलावती वर्मा, पूíणमा महतो, ज्योतिष मुर्मू, संजय सिन्हा, प्रमोद कुमार, अनिकेत घोष आदि थे।

इधर, सीसीएल डीएवी में नेताजी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य भैया अभिनव कुमार, उप प्राचार्य एचजी तिवारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि अíपत की। साथ ही बच्चों ने भाषण, कविता आदि प्रस्तुत किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.