बड़े भाई की मौत के सदमे छोटे ने भी तोड़ा दम
जमुआ पूरनी चितरडीह में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यहां के तेजनार
जमुआ : पूरनी चितरडीह में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यहां के तेजनारायण सिंह के बड़े पुत्र विजय कुमार सिंह की मौत सोमवार को गांडो में निर्माणाधीन एयरटेल कंपनी के टावर विद्युतीकरण कार्य के दौरान करंट लगने से हो गई थी। इस घटना के 48 घंटे के भीतर उनके दूसरे पुत्र रंजीत कुमार सिंह (28) की भी मौत बुधवार की सुबह हो गई। बताया जा रहा है कि रंजीत अपने बड़े भाई की मौत के सदमे से उबर नहीं पा रहा था। सोमवार से ही वह अपने भाई को याद कर रोए जा रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार को हृदयगति रुकने के कारण उसकी मौत हो गई। गांव के ही श्मसान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया। गांव सहित आसपास के लोग मृतक के परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। इस घटना पर कैलाश सिंह, कैप्टन सुधीर सिंह, अशोक सिंह, मनोज सिंह सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।