गांडेय में दो वाहनों की टक्कर, सवार बचे
गांडेय में दो वाहनों में हुई टक्कर कोई हताहत नहीं
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 08:02 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 08:02 PM (IST)
गांडेय में दो वाहनों की टक्कर, सवार बचे
संस, गांडेय (गिरिडीह) : गांडेय मुख्य मार्ग पर विश्वासडीह के समीप शनिवार आधी रात को मारुति स्विफ्ट डिजायर कार की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई। इससे डिजायर कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कार में बैठे सभी यात्री सुरक्षित रहे। गांडेय के जोराआम निवासी उपेंद्र स्वर्णकार अपने परिवार के सदस्यों के साथ तारापीठ से पूजा कर लौट रहे थे। घर से दो सौ मीटर पहले उनकी कार की टक्कर एक अज्ञात वाहन से हो गई। इससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि दूसरा वाहन वहां से फरार हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें