ताइक्वांडो संघ ने किया खेल पदाधिकारी का स्वागत
संस गिरिडीह जिला ताइक्वांडो एवं वुशु संघ के प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त जिला खेल पदाधिकारी
संस, गिरिडीह : जिला ताइक्वांडो एवं वुशु संघ के प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अमित स्वर्णकार ने बुके देकर उनका स्वागत किया। स्वर्णकार ने कहा कि गिरिडीह में बहुत लंबे समय से जिला खेल पदाधिकारी नहीं होने के कारण यहां खेल और खिलाड़ी दोनों का विकास नहीं हो पा रहा था। खेल पदाधिकारी ने कहा कि गिरिडीह में खेल के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। खेल संगठनों से मिलकर जिले में इसकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की जाएगी। खेल के क्षेत्र में लगे खिलाड़ियों एवं कोच को कैसे आगे बढ़ाया जा सके, इसका हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उनसे मिलने वाले प्रतिनिधियों में संघ के संयुक्त सचिव ज्योति कुमार पासवान एवं वुशु संघ के सचिव आकाश कुमार शामिल थे।