युवक ने फांसी लगाकर दी जान
निमियाघाट (गिरिडीह) : असुरबांध पंचायत के पोरदाग में 35 वर्षीय युवक अनु साव ने फांसी लगाकर
निमियाघाट (गिरिडीह) : असुरबांध पंचायत के पोरदाग में 35 वर्षीय युवक अनु साव ने फांसी लगाकर बुधवार रात आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार ने बताया कि मृतक के तीन पुत्र हैं। वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। उसकी पत्नी डोली देवी बच्चों को लेकर तोपचांची स्थित मायके गई थी। वह घर में अकेला था। सुबह जब दरवाजा को खटखटाया तो वह अंदर से बंद था। बार-बार आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो घर के लोगों को शक हुआ। फिर परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर गए, तो उसे पंखे से लटका पाया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को नीचे उतारा। फिर पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज किया है। मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।