Move to Jagran APP

सरकार के विरोध में हड़ताल दूसरे दिन भी रही असरदार

जासं, गिरिडीह: सरकार की जनविरोधी नीतियों, श्रम कानून में बदलाव, बैंकों का विलय तथा सर

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 12:42 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 12:42 AM (IST)
सरकार के विरोध में हड़ताल दूसरे दिन भी रही असरदार
सरकार के विरोध में हड़ताल दूसरे दिन भी रही असरदार

जासं, गिरिडीह: सरकार की जनविरोधी नीतियों, श्रम कानून में बदलाव, बैंकों का विलय तथा सरकारी व अर्धसरकारी संस्थाओं में ठेकेदारी प्रथा लागू करने के विरोध तथा 12 सूत्री मांगों के समर्थन में ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल दूसरे दिन भी असरदार रही। बैंकों में ताले लटके रहे। भारतीय जीवन बीमा सहत अन्य वित्तीय संस्थानों में भी कामकाज ठप रहा, जबकि कोलियरी में हड़ताल बेअसर रही। यहां की दोनों खदानों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज और उत्पादन जारी रहा। बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं की हड़ताल से दोनों दिन मिलाकर करीब 500 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।

loksabha election banner

हड़ताल के कारण लोगों को काफी परेशानी भी हुई। पैसे की निकासी के लिए दूर-दराज से बैंक पहुंचे लोगों को परेशान देखा गया। बैंकों में ताले लटके देख लोग एटीएम की ओर रुख कर रहे थे। कुछ घंटे बाद काफी एटीएम भी जवाब देने लगी थी।

ऑल इंडिया बैंक इंप्लायज एसोसिएशन, बैंक इंप्लायज फेडरेशन ऑफ इंडिया आदि संगठनों से जुड़े कर्मी हड़ताल पर रहे। हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी सड़क पर उतरे और धरना-प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण बैंकों को दो दिनों में 400 करोड़ की क्षति हुई है। हड़ताल में रामलला झा, बिन्धनाथ झा, अनुपम कुमार, एके चौरसिया, राजेंद्र शर्मा, उदय ¨सह, अभिषेक कुमार सिन्हा, भावना कुमारी, अजय आनंद, ¨सटु माथुर, पवन कुमार, अविनाश कुमार, रंधीर कुमार आदि शामिल थे।

एलआइसी कर्मी भी हड़ताल में रहे शामिल: भारतीय जीवन बीमा निगम सहित सभी सामान्य बीमा कंपनियों के कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लिया। हड़ताली कर्मी एलआइसी कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे रहे। इस क्रम में कर्मचारियों ने सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। अध्यक्षता मंडलीय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्ता तथा नेतृत्व संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने किया। मौके पर विजय कुमार, अनुराग मुर्मू, संहिता सरकार, कुमकुम वर्मा, उमानाथ झा, सुनील कुमार वर्मा, संजय वर्मा, पंकज कुमार, रोशन कुमार, अंकुर चक्रवर्ती, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, संजय कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

महासंघ ने किया समर्थन: समाहरणालय परिसर में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, अनुसचिवीय कर्मचारी संघ सहित अन्य कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि महासंघ एवं इससे संबद्ध सभी संघों के सदस्य देश व्यापी हड़ताल का समर्थन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता कामेश्वर ¨सह ने की। मौके पर कृष्णा प्रसाद, राजेश गुप्ता, विनोद ¨सह, प्रदीप गोस्वामी, राजेश वर्मा, विक्रम कुमार, अजय कुमार आदि उपस्थित थे।

इधर, झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य सचिव जीबी राम ने बताया कि उनके संगठन ने भी हड़ताल का नैतिक समर्थन किया है। महामंत्री सुनील कुमार साह, बी अगस्त क्रांति कुमार, डा. गणेश राम, राम आशीष पासवान, श्याम बिहारी ¨सह, महावीर राम आदि ने भी हड़ताल का समर्थन किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.