बैडमिटन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय
विजय इंस्टीट्यूट के प्रांगण में बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उद्योगपति सह क्लब के अध्यक्ष गुणवंत सिंह सलूजा ने की।
गिरिडीह : विजय इंस्टीट्यूट के प्रांगण में बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उद्योगपति सह क्लब के अध्यक्ष गुणवंत सिंह सलूजा ने की। 18 और 19 जनवरी को दो दिवसीय दीपक भट्टाचार्य मेमोरियल प्रथम अंतर क्लब बैडमिटन प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया गया।
प्रतियोगिता में राज्य में स्थित क्लब के 40 और 40 वर्ष से ऊपर के सभी पुरूष खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया जिसमें डॉ. शैलेन्द्र चौधरी को अध्यक्ष, डॉ. तारक नाथ देव को संयोजक, विकास सिन्हा को सचिव, राजेश जालान (फैंटा) को कोषाध्यक्ष, रोहित कुमार श्रीवास्तव को सह संयोजक एवं संतोष शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष के अलावा सचिव राजेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र चौधरी, विजय साहू, विकास सिन्हा, मुकुंद सिंह, नागेन्द्र कपिसवे, अजीत सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद, प्रभात कुमार सहित इंस्टीट्यूट के अन्य सदस्य उपस्थित थे।