शिक्षण संस्थानों में रही शिक्षक दिवस की धूम
- याद किए गए सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन स्कूल-कॉलेजों में हुए कई कार्य गुरु की महिमा का हुआ बखान जागरण संवाददाता गिरिडीह जिला भर में गुरुवार को शिक्षक दिवस की धूम रही। स्कूल-कॉलेजों सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में कई कार्यक्रम हुए। हर जगह सर्वपल्ली
गिरिडीह : जिला भर में गुरुवार को शिक्षक दिवस की धूम रही। स्कूल-कॉलेजों सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में कई कार्यक्रम हुए। हर जगह सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन याद किए गए। गुरु की महिमा का बखान हुआ। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के सम्मान में कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के अलावा पूर्व नप अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव एवं प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र ने किया। मौके पर विद्यालय की सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका जयंती किस्कू, सहायक शिक्षक सेवानिवृत्त प्रेम प्रभा झा एवं कार्यरत प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र ने विद्यालय में सेवारत शिक्षिका तनु प्रिया, माया मरियम हांसदा, सुनीता गुप्ता, पूनम कुमारी, स्वीटी कुमारी, मोहनलाल गुप्ता, प्रमोद पांडेय, झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा को सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वच्छता का भी कार्य अच्छा से किया जा रहा है। विद्यालय में देखने से ही पता चलता है कि यहां के बाल संसद, शिक्षक-शिक्षिका, छात्राएं और एसएमसी कितना सजग हैं।
सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं ने शिक्षक दिवस समारोह मनाया। सबसे पहले बाल संसद के पदधारियों ने प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया।
स्वाति सहित कई छात्राओं ने राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कई छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत किया और कार्यक्रम को रंगीन बनाया। मौके पर प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद सिंह, शिक्षक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, जितेंद्र प्रसाद, रमेश कुमार सिंह, अमरेश कुमार, पुलेज मरांडी, संध्या संथालिया, पापिया सरकार सहित सभी छात्राएं उपस्थित थीं।
प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल पांडेयडीह में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा ने कहा कि आज भी गुरु का स्थान सर्वोपरि है। गुरु की गरिमा आदि काल से सदैव प्रशंसनीय रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में लीलावती वर्मा, प्रेम जीत कौर, पूर्णिमा महतो, सुरभी आदि का योगदान रहा।
सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय कोलडीहा में शिक्षक दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्कूल की प्राचार्य विभा सिंह ने कहा कि बिना नैतिक विकास के आदर्श शिक्षक बन पाना काफी मुश्किल है। मौके पर बीएड के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार, प्रो. संजीव कुमार सिंह, प्रोश्र राजकिशोर प्रसाद, प्रोश्र समा प्रवीण,
प्रो. कौशल राज आदि उपस्थित थे। संचालन मीनू झा और अभिषेक ने किया।
सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शिक्षक दिवस मनाया गया। महान शिक्षाविद डॉ. एस राधाकृष्णन की प्रतिमा पर एसआइटी के अध्यक्ष संजय सिंह , निदेशक विजय सिंह, प्राचार्य डॉ राजीव रंजन और शिक्षकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। मौके पर कौशल हंसराज, विशाल घोष, विपिन चौधरी, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
हीरोडीह : उच्च विद्यालय भंडारो में शिक्षक दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, नृत्य, गीत और विचार प्रस्तुत किए। साथ ही डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक शारदा प्रसाद पांडेय, श्यामसुंदर वर्मा, मुखिया रिकू वर्मा, प्रोफेसर अशोक सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। रेशमी कुमारी, विभा, नीलम, शुहानी,पूजा, करिश्मा, शिम्पी, रिकू और गुंजन ने शानदार नृत्य तथा निशु,अलका, विभा ने गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान नए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। पूर्व कार्यरत शिक्षक केशव प्रसाद, सरफराज अहमद, बिनोद कुमार और राजेंद्र स्वर्णकार को विदाई दी गई। प्रधानाध्यापक नीलकंठ मंडल ने स्मृति चिन्ह देकर विदा किया।