Move to Jagran APP

बाबूलाल के समक्ष छलका पार्टी की खस्ताहाल का दर्द

गिरिडीह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के समक्ष ही उनके गृह जिले गिरिडीह में

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 08:29 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 08:29 PM (IST)
बाबूलाल के समक्ष छलका पार्टी की खस्ताहाल का दर्द
बाबूलाल के समक्ष छलका पार्टी की खस्ताहाल का दर्द

गिरिडीह : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के समक्ष ही उनके गृह जिले गिरिडीह में पार्टी के खस्ताहाल का दर्द वरिष्ठ नेताओं में हुआ। नेताओं ने अपने दर्द का इजहार करते हुए कहा कि जिस गिरिडीह जिले से कभी तीन-तीन मंत्री हुआ करते थे, वहां मुश्किल से इस बार पार्टी का खाता खुला। नेताओं के दर्द को सुनने के बाद बाबूलाल ने कई टिप्स दिए और कहा कि इस पर यदि कार्यकर्ता अमल करें तो जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा।

loksabha election banner

बाबूलाल ने कई कहानियां सुनाकर मंच की अव्यवस्था को लेकर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे की मीठी खिचाई की।

इस मौके पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय ने कहा कि जनसंघ के समय से गिरिडीह गढ़ रहा है। आज गिरिडीह में झामुमो का विधायक होना सबसे कष्ट दायक है। गिरिडीह में पार्टी की खस्ताहाल पर उन्होंने चिता जताई।

गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि दो सांसद व चार विधायक देनेवाले गिरिडीह में हम कैसे पिछड़ गए, यह मंथन करने की जरूरत है। हेमंत सरकार पर झूठी घोषणा करने का आरोप लगाया। गांडेय के पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने बाबूलाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा ने कहा कि बाबूलाल के नेतृत्व में ही झारखंड का विकास संभव है। गुटबाजी की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा को विपक्ष नहीं बल्कि भाजपा के ही लोग हराते हैं। इससे हमें बचना चाहिए।

आदिवासियों की नहीं अपने परिवार की हेमंत ने की चिता

पीरटांड़ : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का सम्मेलन मंगलवार को पीरटांड़ प्रखंड के मांझीडीह स्थित विद्यालय में आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी उपस्थित थे। आदिवासी समाज के लोगों ने मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर पूर्व सीएम का स्वागत किया। आदिवासी भाषा में संबोधित कर बाबूलाल मरांडी ने आदिवासियों के दुख-दर्द से अवगत हुए और कहा कि आनेवाले दिनों में अगर भाजपा की सरकार बनी तो पीरटांड़ प्रखंड पर विशेष ध्यान रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आदिवासियों ने अपना वोट झामुमो को दिए, हेमंत सरकार उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी। आदिवासियों के बजाय केवल अपने परिवार के विकास की चिता में मुख्यमंत्री लगे रहे। पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के मुख्यमंत्रीत्व काल में झारखंड ने विकास की ओर जोरों से अंगड़ाई लिया था। उनके समय में जो विकास अधूरा थम गया था, उसे हमने पूरा किया। अल्प समय में उन्होंने विकास की लंबी लकीर खिची थी। अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत मरांडी व संचालन सिकंदर हेंब्रम व शरत भक्त ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी बालमुकुंद सहाय, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, दिनेश यादव, नूनूलाल मरांडी, सुरेश साव, चुन्नूकान्त, श्याम प्रसाद, अम्बुज मदक, दीपक स्वर्णकार, नरेंद्र राम, मुकेश मंडल, गोपाल विश्वकर्मा, संतोष राणा आदि मौजूद थे।

निमियाघाट : धनबाद से गिरिडीह जाने के क्रम में मंगलवार को इसरी बाजार एवं वनांचल चौक डुमरी में पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मरांडी ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अभी इसरी बाजार में भी एक लापता बच्चे की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। वह बच्चे की अति शीघ्र बरामदगी की मांग करते हैं नहीं तो सरकार सीआइडी से जांच कराए और बच्चे के मां-बाप को राहत पहुंचाने का काम करे। मौके पर भाजपा नेता प्रदीप साहू, प्रशांत जायसवाल, जीवाधन महतो, निर्मल जायसवाल, अंजू सोनी, बबीता जायसवाल, पिटू भदानी, हराधन पंडित, तारकेश्वर राम आदि उपस्थित थे। बाबूलाल ने इस मौके पर डुमरी में अधिवक्ता भवन का उद्घाटन किया। उनके साथ बार एसोसिएशन के सचिव चुन्नूकांत भी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.