महेशमुंडी में धूमधाम से मना सोहराय मिलन समारोह
गांडेय प्रखंड के महेशमुण्डी (चेंगरबाद) मैदान में रविवार को अभिनंदन सह सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आदिवासियों के पारंपरिक वेशभूषा में महिला व पुरुषों ने मांदर के थाप पर युगल नृत्य कर सभी को सोहराय का बधाई दिया। बाद में एक सभा का आयोजन किया गया। झामुमो के जिला महासचिव महालाल सोरेन ने संबोधित करते हुए कहा कि संथाल परगना के मांझी हड़ाम के तर्ज पर यहां के मांझी परानिक को भी मानदेय मिले इसके लिए नए सरकार के पास बात र
गांडेय(गिरिडीह) : गांडेय प्रखंड के महेशमुंडी (चेंगरबाद) मैदान में रविवार को अभिनंदन सह सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आदिवासियों की पारंपरिक वेशभूषा में महिला व पुरुषों ने मांदर की थाप पर युगल नृत्य कर सभी को सोहराय की बधाई दी। बाद में एक सभा का आयोजन किया गया।
झामुमो के जिला महासचिव महालाल सोरेन ने कहा कि संथालपरगना के मांझी हड़ाम की तर्ज पर यहां के मांझी, परानिक को भी मानदेय मिले, इसके लिए नए सरकार के पास बात रखी जाएगी। उन्होंने उपस्थित समाज के सभी मांझी, परानिक, जोग मांझी को अपने गांव के लोगों को संगठित करते हुए एक मत से चलाने का आह्वान किया।
जिला आदिवासी समन्वय समिति के अध्यक्ष दशरथ किस्कू ने कहा कि वर्तमान में भी आदिवासी समाज पिछड़ा है। समाज में नशापान व अशिक्षा व्याप्त है। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने एवं इसके उत्थान के लिए युवाओं से आगे आने की अपील की।
कार्यक्रम को प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी, सचिव भैरो वर्मा, मांझी परगना सुसार बैसी के अध्यक्ष जीतलाल मरांडी, सचिव रमेश मुर्मू, कोषाध्यक्ष कालिया हेंब्रम, सामाजिक कार्यकर्ता शिवाजी मुर्मू आदि ने भी संबोधित किया। संचालन सोनालाल हेंब्रम ने किया।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित गांडेय के विधायक का अभिनंदन किया जाना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे इसमें उपस्थित नहीं हो पाए जिस कारण अभिनंदन कार्यक्रम को दूसरी तिथि पर करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में उदयपुर के मुखिया गणेश हेंब्रम, रेमी टुडू, दुबेश सोरेन, शंभू हांसदा, निकोलस टुडू, बाबू शिबू सोरेन, दर्शन बास्के, विजय सोरेन, वंशीलाल सोरेन समेत 70 गांवों के मांझी, परानिक, जोग मांझी, नायके आदि उपस्थित थे।