हादसे में महिला-बच्चे समेत छह जख्मी
संस बिरनी (गिरिडीह) खुरजियो के इरगा नदी पुल के पास दो बाइकों के बीच बुधवार को हुई
संस, बिरनी (गिरिडीह): खुरजियो के इरगा नदी पुल के पास दो बाइकों के बीच बुधवार को हुई टक्कर में एक महिला व बच्चा समेत छह लोग जख्मी हो गए। गिरिडीह जा रहे सरिया के पुलिस इंस्पेक्टर आरएन चौधरी ने उन्हें सड़क पर कराहते देख अपनी गाड़ी रोकी और घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि एक बाइक पर बिरनी के केशोडीह निवासी दंपती गिरिडीह जा रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बिना नंबर की बाइक ने सामने से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों पर सवार महिला व बच्चा समेत छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दूसरी बाइक पर चार लोग सवार थे, जो सरिया के बेकोइया गांव के आदिवासी बताए जा रहे हैं। घटनास्थल से बाइक को बिरनी पुलिस थाना ले गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे में ये हुए घायल: घायलों में बिरनी के केशोडीह निवासी अशोक वर्मा व उनकी पत्नी गीता देवी के अलावा सरिया के बेकोईया के रामलाल हांसदा, विजय हांसदा व एक बच्चा विवेक हांसदा शामिल हैं। रामलाल हांसदा अपने परिजनों के साथ नचनियापहरी के शिव मंदिर से मेला देखकर अपने घर जा रहे थे।