प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगता संपन्न
संस, निमियांघाट (गिरिडीह) : पीएनडी जैन उच्च विद्यालय इसरी बाजार के मैदान में आयोजित प्रखंड स्
संस, निमियांघाट (गिरिडीह) : पीएनडी जैन उच्च विद्यालय इसरी बाजार के मैदान में आयोजित प्रखंड स्तरीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रतियोगिता 2018-19 का समापन मंगलवार को हुआ। इसके तहत 100 मीटर , 200 मीटर, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैड¨मटन, फुटबॉल आदि प्रतियोगिताएं हुई। इसमें 13 उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
मंगलवार को फुटबॉल का फाइनल मैच बलिका वर्ग मे पीएनडी जैन उच्च विद्यालय बनाम कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय डुमरी के बीच हुआ, जिसमें कस्तूरबा की टीम ने 1-0 से जीत हासिल की। बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय जरूआडीह बनाम उत्क्रमित उच्च विद्यालय जरीडीह के बीच खेला गया। जरीडीह की टीम ने जरूआडीह को तीन गोल से मात दी। इसके पूर्व बीपीओ छोटेलाल साहू, पीएनडी जैन उच्च विद्यालय प्रबंधन समिति के संयुक्त सचिव अशोक कुमार जैन, शिक्षक कृष्ण कुमार ¨सह ने मैच की शुरुआत की। कमेंटेटर की भूमिका देवेश कुमार देव ने निभाई। निर्णायक के रूप मे बीपीओ साहू, दयानन्द कुमार, कराटे प्रशिक्षक युगल किशोर महतो थे। मौके पर प्रमोद कुमार यादव, सुब्रत कुमार सामन्ता, सदानन्द प्रसाद, भैया लाल जैन, संतोष कुमार तिवारी, कलेन्दर अंसारी, गोपाल ठाकुर, मेघलाल ठाकुर आदि भी थे।