Move to Jagran APP

पुलिस टीम पर हमला करने में छह महिलाएं समेत सात को जेल

विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को रोकने गयी पुलिस टीम पर पथराव करने के आरोप में छह महिला व एक पुरुष पर प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार शुबह को एसआइ रोशन कुमार सहित महिला पुलिस के द्वारा गिरिडिह न्यायालय भेज दिया गया। बता दे कि पुलिस पर पथराव करने पर चार महिला पुलिस व एक एसआइ साधन कुमार घायल हो गया था।पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में सुनील राय देवंती देवीचमेली देवीगुलबी देवीमुन्नी देवीइंडिया देवीमसोमात बुधनी पर कांड संख्या 4

By Edited By: Published: Sat, 30 May 2020 06:00 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:06 PM (IST)
पुलिस टीम पर हमला करने में छह महिलाएं समेत सात को जेल
पुलिस टीम पर हमला करने में छह महिलाएं समेत सात को जेल

तिसरी : विवादित जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को रोकने गई पुलिस टीम पर पथराव करने के आरोप में छह महिलाओं व एक पुरुष को शनिवार सुबह एसआइ रोशन कुमार सहित महिला पुलिस की देखरेख में गिरिडीह की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर सातों को वहां से न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया गया। जेल जानेवालों में सुनील राय, देवंती देवी, चमेली देवी, गुलाबी देवी, मुन्नी देवी, इंडिया देवी एवं बुधनी देवी शामिल हैं। सभी को घटना के बाद मौके से पुलिस ने शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर लिया था। पथराव करने से एसआइ साधन कुमार एवं चार महिला पुलिस घायल हो गई थीं। पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में उन सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। ज्ञात हो कि तिसरी थाना के कोदाईबांक रोड स्थित कलवा नदी के पास पंकज साह व पोखी राय के बीच जमीन विवाद चल रहा था। पोखी राय के परिजनों की ओर से विवादित स्थल पर दीवार दी जा रही थी। विवादित स्थल पर निर्माण कार्य को रोकने के लिए एक पक्ष पंकज साह ने सीओ को आवेदन दिया था। सीओ के आदेश पर पुलिस टीम वहां काम बंद करवाने शुक्रवार शाम पांच बजे गई थी। इस दौरान दीवार दे रहे लोग काम बंद नहीं कर पुलिस से उलझ गए और उन पर पथराव कर दिया। इससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया था। -------------------- जमीन विवाद में मारपीट में चार घायल डुमरी: नुरांगो में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घटना 28 मई की है। दोनों पक्षों की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एक पक्ष के नुरांगो निवासी रामेश्वर मंडल ने आवेदन देकर कहा है कि घटना के दिन जमीन विवाद को लेकर उनके घर के सामने पंचायती हो रही थी। इसी बीच उनके गोतिया चुरामन मंडल, हरिहर मंडल, विनोद मंडल, प्रकाश मंडल, नवीन मंडल, शुकर मंडल, मनोज मंडल, छोटी मंडल एवं मानो मंडल वहां आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इसमें वे (रामेश्वर मंडल), पुत्र निमेन्द्र मंडल, भतीजा प्रवीण एवं उसकी पत्नी प्रेमलता देवी घायल हो गई। इसमें प्रवीण का सिर फट गया। वहीं दूसरे पक्ष के गुरूचरण मंडल ने जमीन विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट करने का आरोप गोतिया निमेन्द्र मंडल, रोहित मंडल, मानो मंडल, यमुना मंडल, गिरधारी मंडल आदि पर लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.