बच्चों को दी आग से बचाव की जानकारी
- नेहरू मध्य विद्यालय में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जागरण संवाददाता गिरिडीह शहर के नेहरू मध्य विद्यालय में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन वैल्यू स्पेस प्राईवेट लि. की ओर से किया ग
गिरिडीह : शहर के नेहरू मध्य विद्यालय में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन वैल्यू स्पेस प्राईवेट लि. की ओर से किया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को आग से बचाव की जानकारी दी गई। इस क्रम में अग्निशमन यंत्र का डेमो कर बच्चों को अभ्यास भी कराया गया। कंपनी के सीईओ पवन कुमार ने बच्चों को आग लगने के कारणों और इससे बचाव के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से कई सवाल भी पूछे। साथ ही कभी अगलगी जैसी घटना होने पर, उससे सुरक्षित कैसे बचा जाए, इसके बारे में बताया। कहा कि आग बिन बुलाए मेहमान की तरह होती है। यह कभी भी लग सकती है। ऐसा होने पर घबराना नहीं चाहिए बल्कि सुरक्षित तरीके से बाहर निकलना चाहिए। गिला कपड़ा से मुंह और नाक को को बंद कर घुटना के बल चलते हुए बाहर निकलें। उन्होंने अग्निशमन यंत्र से बच्चों को आग बुझाने का अभ्यास कराया। कहा कि स्कूल, अस्पताल, होटल, घर सभी जगह अग्निमशन यंत्र लगाना जरूरी है, ताकि आग लगने पर उससे बचा जा सके। मौके पर प्रधानाध्यापक अनंत कुमार, शिक्षक संजय कुमार वर्मा, विजय सिंह, परमानंद महतो, प्रतिभा शर्मा आदि उपस्थित थे।