Move to Jagran APP

सरिया के मजदूर की मध्य प्रदेश में हादसे में मौत

सरिया (गिरिडीह) सरिया थाना क्षेत्र के एक प्रवासी मजदूर सउद अंसारी की सड़क दुर्घटना में

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 05:00 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 05:00 PM (IST)
सरिया के मजदूर की मध्य प्रदेश में हादसे में मौत
सरिया के मजदूर की मध्य प्रदेश में हादसे में मौत

सरिया (गिरिडीह) : सरिया थाना क्षेत्र के एक प्रवासी मजदूर सउद अंसारी की सड़क दुर्घटना में मध्य प्रदेश में मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी सरिया थाना क्षेत्र के पूरनीडीह के रहनेवाले हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जाता है कि पूरनीडीह से ऑटो पर सवार होकर 07 लोग मुंबई जा रहे थे। इसी बीच बुधवार की रात 12 बजे मध्य प्रदेश के विरवानी जिला अंतर्गत जुलवानिया थाना क्षेत्र में ऑटो आगे चल रहे ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सउद अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सलीम, शकूर एवं मो. कलीम का बेटा घायल हो गया। मुंबई जा रहे सभी मजदूर कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान घर वापस आए थे। उस समय प्रवासी मजदूर अपनी कार और ऑटो लेकर लौटे थे और अब पुन: कार और ऑटो को लेकर वापस मुंबई पलायन कर रहे हैं। पुरनीडीह के मुखिया श्यामसुंदर वर्मा ने जानकारी दी कि मृतक का शव एंबुलेंस से लाया जा रहा है। ये सभी मजदूर सोमवार को ही ऑटो से मुंबई के लिए निकले थे जबकि बुधवार की रात घटना हुई।

loksabha election banner

मंगलवार को भी इसी प्रकार की एक घटना एम पी क्षेत्र में हुई थी जिसमें बाइक से एम पी जा रहे सरिया के केसवारी निवासी उमेश दास की मौत हो गई थी जबकि टिकू मोदी जख्मी हो गया था।

बोलेरो की ठोकर से वृद्ध घायल

संस, खोरीमहुआ : खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य सड़क पर झलकड़ी के पास गुरुवार को बोलेरो की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल 65 वर्षीय वासुदेव साव उर्फ बासो साव धनवार थाना क्षेत्र के निचली चितरडीह के रहनेवाले हैं। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे खोरीमहुआ चौक से वे वापस घर आ रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा कोडरमा की ओर से आ रही बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनका एक पैर टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई। आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बाहर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। बोलेरो के मालिक से वृद्ध का समुचित इलाज का खर्च करवाने में जुटे थे। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.