बेंगाबाद में प्रमुख के घर पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा
प्रमुख के घर पहुंची सांसद
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Mar 2022 09:39 PM (IST)Updated: Sat, 05 Mar 2022 09:39 PM (IST)
बेंगाबाद में प्रमुख के घर पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा
संस, बेंगाबाद (गिरिडीह): कोडरमा की सांसद केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी शनिवार को गिरिडीह से बेंगाबाद पहुंची और प्रमुख रामप्रसाद यादव के स्वजनों से मिली। मौके पर दिवंगत पूर्व मुखिया व प्रमुख के पिता मुंशी महतो को याद किया और उनके नेक विचारों की चर्चा करते हुए प्रमुख की मां कलावती देवी से मिलकर ढाढ़स बंधाया। जिप सदस्य प्रमिला देवी सहित अन्य स्वजनों से भी बात की। कहा कि यूपी चुनाव में व्यस्तता आदि कारण से उनके निधन के बाद स्वजनों से नहीं मिल पाई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें