Move to Jagran APP

देश में बढ़ी महंगाई व भ्रष्टाचार, आंदोलन करने की जरूरत

खोरीमहुआ मोदी सरकार जबसे सत्ता में आई है देश के अंदर महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 08:49 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 12:57 AM (IST)
देश में बढ़ी महंगाई व भ्रष्टाचार, आंदोलन करने की जरूरत
देश में बढ़ी महंगाई व भ्रष्टाचार, आंदोलन करने की जरूरत

खोरीमहुआ : मोदी सरकार जबसे सत्ता में आई है, देश के अंदर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लूट, दमन का राज बढ़ गया है। कोरोना काल में देश के अंदर लगभग 40 लाख लोगों की मौत हो गई है और मोदी सरकार आकड़ा को छुपा रही है। मोदी कहते हैं एक भी व्यक्ति की मौत आक्सीजन के अभाव में नहीं हुई है। ये बातें धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने मंगलवार को बरजो में आयोजित भाकपा माले के प्रखंड स्तरीय सम्मलेन में कही। कहा कि देश के अंदर कृषि काला कानून से लेकर एक से एक जनविरोधी फैसले मोदी सरकार ने लिया है, जिस कारण देश की आर्थिक स्थिति और विकास दर शून्य की ओर बढ़ रहा है। मोदी के खिलाफ आवाज उठाने वाले को देशद्रोह के मुकदमा में फंसा जेल में डाल दिया जा रहा है। झारखंड में भाजपा की रघुवर सरकार को हटा कर यहां यूपीए की सरकार बनाई गई, लेकिन हेमंत सरकार भी अपने वादे को पूरा नहीं कर पा रही है। धनवार में भाजपा के खिलाफ वोट लेकर भाजपा में शामिल होकर बाबूलाल मरांडी ने आम जनता को आहत किया है। 2019 के लोक सभा और विधानसभा चुनाव में धनवार विधानसभा में पार्टी के संसदीय इतिहास में सबसे बड़ा झटका लगा है, जबकि 70 वर्ष के इतिहास में भाकपा माले के विधायक ने विकास के पैमाने पर सबसे ज्यादा काम किया है। भाजपा ने हमेशा लोगों के साथ छलकपट किया है। इस बार भी भाजपा सूबे की सरकार को गिराने की साजिश में लगी है। उन्होंने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होकर जोरदार जनांदोलन करने की अपील की।

loksabha election banner

इस दौरान 43 सदस्यीय प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें किशोरी अग्रवाल को पुन: सचिव चुना गया। विनय संथालिया, भिखारी यादव, कयूम अंसारी, कैलाश सिंह, मुकेश यादव, रामेश्वर चौधरी, जयंती चौधरी, सुखदेव यादव, राजकुमार दास, कौशल्या दास, सुबास यादव, यशोदा देवी, बाल मुकुंद यादव, राधेश्याम पंडित, महेंद्र यादव आदि को सदस्य बनाया गया। पर्यवेक्षक के रूप में पूरण महतो, उस्मान अंसारी, सीता राम सिंह उपस्थित थे। संचालन सजरुल अंसारी, महेंद्र यादव, विनय संथालिया ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.