जाम में फंसा धनवार प्रखंड का विकास
संस, धनवार (गिरिडीह): धनवार से सरिया व खोरीमहुआ होते हुए गिरिडीह एवं देवघर जानेवाले
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 11:30 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 11:30 PM (IST)
संस, धनवार (गिरिडीह): धनवार से सरिया व खोरीमहुआ होते हुए गिरिडीह एवं देवघर जानेवाले मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या ने लोगों के जीवन की रफ्तार घटा दी है। इस मार्ग से प्रतिदिन दर्जनों बड़े वाहन रांची से देवघर व दुमका के लिए जाते हैं। सैकड़ों छोटी गाड़ियां प्रतिदिन इस मार्ग से होकर गुजरती हैं। आए दिन धनवार के बड़ा चौक से लेकर थाना गेट के पास तक वाहन चालकों की मनमानी से जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है। धनवार के बड़ा चौक पर जाम में फंसना लोगों की आदत बन चुकी है।
इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम हटाने के लिए प्रशासन की ओर से किया जानेवाला प्रयास महज खानापूर्ति है। अगर सख्ती बरती जाए तो जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें