Move to Jagran APP

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

गिरिडीह-टुंडी सड़क मार्ग पर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे भलपहरी पुल के निकट एक पिकअप वैन व क्विड कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में चंदन कुमार (20 वर्ष) पिता बिनोद पंडित एवं मुन्ना पंडित (21 वर्ष) पिता लक्ष्मण पंडित शामिल हैं। दोनों ताराटांड़ थाना क्षेत्र के भलपहरी गांव के रहने वाले थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 05:32 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 05:32 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

अहिल्यापुर (गिरिडीह) : पिकअप वैन और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। घटना गिरिडीह-टुंडी सड़क मार्ग पर शुक्रवार सुबह 10 बजे भलपहरी पुल के पास हुई। मृतकों में चंदन कुमार (20) पिता बिनोद पंडित एवं मुन्ना पंडित (21) पिता लक्ष्मण पंडित शामिल हैं। दोनों ताराटांड़ थाना क्षेत्र के भलपहरी गांव के रहनेवाले थे।

prime article banner

बताया जाता है कि चंदन अपने साथी मुन्ना के साथ अपनी कार से भलपहरी गांव से मुख्य सड़क से होते हुए नदी के पास किनारे पर पहुंचा था। गिरिडीह की ओर से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे चंदन एवं मुन्ना बुरी तरह से जख्मी हो गए। सूचना पाते ही भलपहरी गांव से परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर ताराटांड़ थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस पिकअप वैन को जब्त कर थाना ले गई। परिजन ग्रामीणों की मदद से एक युवक को गिरिडीह सदर अस्पताल तथा दूसरे को धनबाद पीएमसीएच ले जा रहे थे। कुछ दूर ले जाने के बाद ही दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ताराटांड़ पुलिस दोनों अस्पताल पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम कराकर गांव लाई। शव को देखते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे।

गांव में छाया मातम : एक साथ दो युवकों की मौत से गांव में मातम छा गया है। मृतक चंदन की मां रोते-रोते बेहोश हो रही थी। मुन्ना की मां भी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। दोनों के परिजनों को संभालने के लिए डॉक्टरों का सहारा लिया जा रहा था।

इस घटना से पूरा गांव सदमे में है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

इकलौता पुत्र था चंदन : ग्रामीणों ने बताया कि चंदन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। दोनों मित्र शिबू सोरेन इंटर कॉलेज टुंडी का इंटर के छात्र थे।

पिकअप वैन के चालक धनबाद निवासी राजा साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन बैठा मृतकों के परिजनों से मिले और ढाढ़स बंधाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.