पेज तीन के लिए : यात्री वाहन पलटा, पांच घायल
जमुआ (गिरिडीह) : जमुआ-पचंबा मुख्य मार्ग में घोरंजो के पास मंगलवार को एक यात्री वाहन पलट गय
जमुआ (गिरिडीह) : जमुआ-पचंबा मुख्य मार्ग में घोरंजो के पास मंगलवार को एक यात्री वाहन पलट गया, जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। वाहन में करीब 15 लोग थे। शेष लोगों को आंशिक चोटें आई हैं। घायलों का इलाज जमुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि झारखंडधाम से गिरिडीह चलने वाला गौसिया नामक 407 वाहन गिरिडीह से जमुआ की तरफ आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक को बचाने के दौरान 407 वाहन का चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में हीरोडीह थाना क्षेत्र के नीमाडीह निवासी लालमोहन ह•ाम, टिकोडीह निवासी दामोदर पासी, जमुआ थाना क्षेत्र के कुसैया निवासी अजरुल खातून पति अली अंसारी, सलैया निवासी सुनीता देवी पति राजेश दास और नईटांड निवासी गायत्री देवी पति अर्जुन राम गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।---------------------ज्ञान ज्योति