जमुआ सीट पर बनाता है राजद का दावा : अन्नपूर्णा
संवाद सहयोगी, जमुआ (गिरिडीह) : राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने जमुआ कार्यकर्ता सम्मेलन
संवाद सहयोगी, जमुआ (गिरिडीह) : राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने जमुआ कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। कहा कार्यकर्ताओं की बदौलत जमुआ विधानसभा सीट पूर्व में राजद की झोली में गई थी। एक बार फिर से नए जोश-खरोश से पार्टी कार्य में लगकर जन-जन तक लालू यादव के सिद्धांतों को पहुंचाने का काम करेंगे तो आने वाला समय उनका होगा। कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। हर तरफ भय, भूख और भ्रष्टाचार का आलम है। सरकार की गलत नीतियों की जानकारी राजद कार्यकर्ता घर-घर जाकर दें। आने वाले समय में जनता राजद के पक्ष में होगी। महागठबंधन में राजद का दावा जमुआ विधानसभा सीट पर बनता है।
कहा कि राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश से भाजपा का सफाया हो इसकी शपथ राजद कार्यकर्ता लें। नवंबर में एक बड़ी रैली प्रदेश में होगी, जिसमें सभी कार्यकर्ता निश्चित रूप से पहुंचे। भाजपा अमीरों की पार्टी है, इसके पास गरीब के विकास के लिए कोई विजन नहीं है। चुनाव में बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद गरीब हित मे काम नहीं किया जाता। अच्छे दिन और महंगाई कम करने का वादा जुमला साबित हो गया। जिला महासचिव नंदलाल रविदास ने कहा कि सांसद और विधायक की उपेक्षा के कारण क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो पाया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश सचिव इनामुल हक और संचालन गिरेंद्र यादव ने किया। मौके पर जागेश्वर यादव, शिवशंकर यादव, तीतू यादव, लालबेग अंसारी, महानंद यादव, कृष्णदेव रजक, सत्यनारायण यादव ,सत्यनारायण यादव, त्रिभुवन प्रसाद यादव, राजकुमार यादव, जहांआरा खातून, रामकिशुन यादव, अशोक यादव, सुखदेव प्रसाद यादव, केदार यादव, गुलाम जिलानी आदि उपस्थित थे।