राजधनवार के रतन राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित
गिरिडीह राजधनवार निवासी रतन कुमार ने झारखंड की शान को इस प्रदेश में ही नहीं बल्कि
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 05:31 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 05:31 PM (IST)
गिरिडीह : राजधनवार निवासी रतन कुमार ने झारखंड की शान को इस प्रदेश में ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत में बढ़ाने का काम किया है। राजधनवार निवासी बजरंगी साव के प्रथम पुत्र रतन कुमार को अपने उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। रतन कुमार वर्तमान में सीआइएसएफ में वरीय कमांडेंट के पद पर जीपी हेडक्वार्टर नई दिल्ली कार्यालय में कार्यरत हैं। वे पिछले चौबीस वर्षो से सीआइएसएफ में कार्यरत हैं। इनके कार्य, निपुणता एवं कौशल को देखते हुए भारत सरकार ने इन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की है। रतन कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने से पूरे गिरिडीह के लोग गौरवान्वित हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें