विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पारसनाथ स्टेशन पर रांची-मुंबई ट्रेन का ठहराव, जैन तीर्थयात्रियों और मजदूरों के लिए बड़ी राहत

By Ashish Kumar Bhagat Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Mon, 27 Apr 2026 10:07 AM (IST)

Indian Railway Update: रांची-मुंबई साप्ताहिक लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन का ठहराव 30 अप्रैल से पारसनाथ स्टेशन पर होगा, जिससे जैन तीर्थयात्रियों और मुंबई जाने वाले मजदूरों को सुविधा मिलेगी।

पारसनाथ रेलवे स्टेशन।

पारसनाथ रेलवे स्टेशन।

HighLights

  1. रांची-मुंबई ट्रेन का पारसनाथ में ठहराव 30 अप्रैल से।

  2. जैन तीर्थयात्रियों और मुंबई जाने वाले मजदूरों को लाभ।

  3. भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार के प्रयासों से संभव हुआ।

संवाद सहयोगी, जागरण, डुमरी (गिरिडीह)। रांची से मुंबई जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस का ठहराव आगामी 30 अप्रैल से पारसनाथ स्टेशन पर होगा। इससे जैन तीर्थयात्रियों के लिए पारसनाथ की यात्रा और आसान हो जाएगी। मुंबई की ओर से पारसनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों को ट्रेन का एक अतिरिक्त विकल्प मिल गया है।

झारखंड के गिरिडीह जिले में स्थित पारसनाथ जैन तीर्थस्थल जैन धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है। यह पर्वत, जिसे शिखरजी भी कहा जाता है, 24 में से 20 तीर्थंकरों की निर्वाण स्थली होने के कारण विशेष महत्व रखता है। यहां देशभर से बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु दर्शन और साधना के लिए पहुंचते हैं। कठिन चढ़ाई के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अटूट रहती है।

जैन तीर्थयात्रियों के साथ ही ट्रेन का ठहराव इलाके के मजदूरों के लिए भी राहत है। इस इलाके से बड़ी संख्या में मजदूर मुंबई कमाने के लिए जाते हैं। पारसनाथ में ट्रेन ठहराव की जानकारी भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए वे और उनकी पत्नी, जिप सदस्य सुनीता कुमारी, पिछले चार वर्षों से लगातार प्रयासरत थे। वे क्षेत्र के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से लगातार मांग करते रहे।

सद की पहल पर रेलवे ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र के आसपास के हजारों लोग काम के लिए मुंबई जाते हैं। पहले इस साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव पारसनाथ में नहीं होने के कारण लोगों को गोमो जाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें गोमो जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।