पारसनाथ स्टेशन पर रांची-LTT एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
Ranchi-LTT Express: जिप सदस्य सुनीता कुमारी ने पारसनाथ स्टेशन पर रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के ठहराव को हरी झंडी दिखाई। ...और पढ़ें

रांची-एलटीटी एक्सप्रेस को झंडी दिखातीं जिप सदस्य सुनीता कुमारी।
HighLights
पारसनाथ स्टेशन पर रांची-LTT एक्सप्रेस का ठहराव शुरू।
जिप सदस्य सुनीता कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
हजारों यात्रियों को मुंबई जाने में अब सुविधा मिलेगी।
संस, जागरण, निमियाघाट (गिरिडीह)। पारसनाथ स्टेशन पर रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर हुए उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिप सदस्य सुनीता कुमारी शामिल हुई और हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
इसके पूर्व धनबाद रेल मंडल के रेलवे अधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची जिप सदस्य सुनीता कुमारी सहित सभी अतिथियों का तुलसी पौधा भेंट कर स्वागत किया। रांची से मुंबई जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस की ठहराव गुरुवार से पारसनाथ स्टेशन पर हुआ।
इसके लिए जिप सदस्य व भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार चार साल से प्रयासरत थे। दोनों नेता लगातार क्षेत्र के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मांग करते रहे। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पहल पर रेलवे ने यह निर्णय लिया।
जिप सदस्य ने बताया डुमरी विधानसभा क्षेत्र के आसपास के हजारों लोग काम करने मुंबई जाते हैं। मुंबई जाने के लिए यह साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव पारसनाथ में नहीं था। इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए लोगों को गोमो जाना पड़ता था।
इससे समय के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी पड़ता था। अब लोगों को गोमो जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पारसनाथ में यह रेल का ठहराव होने से यहां के टैक्सी, मैक्सी चालक सहित अन्य लोगों का रोजगार का संसाधन भी बढ़ेगा।
यात्रियों को सुविधा मिलेगी ठहराव के लिए सुनीता, सुरेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, अपने क्षेत्र के सांसद को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।
