Move to Jagran APP

रैली निकाल लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संस निमियाघाट गिरिडीह लायंस क्लब ऑफ इसरी डुमरी के तत्वधान में रविवार को विश्व लायंस सेवा सप्ताह के तहत पर्यावरण की रक्षा के लिए लायन सेवा सदन से पारसनाथ स्टेशन तक रैली निकाला गया।इस रैली का मुख्य उद्देश्य पॉलीथिन मुक्त जल संरक्षणपौधारोपण के लिये प्रेरित करना है। इस दौरान लायंस क्लब के अध्यक्ष रामकिशोर शरण ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पॉलीथिन का उपयोग जीवन के लिए खतरनाक है। पॉलीथिन थैलियों से पर्यावरण सबसे अधिक दूषित होता हैआज स्थिति इतनी भयावह हो

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 12:08 AM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:34 AM (IST)
रैली निकाल लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रैली निकाल लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

निमियाघाट (गिरिडीह) : लायंस क्लब ऑफ इसरी डुमरी के तत्वावधान में रविवार को विश्व लायंस सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। इसके तहत पर्यावरण की रक्षा को लेकर लायन सेवा सदन से पारसनाथ स्टेशन तक रैली निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य पॉलीथिन से मुक्ति, जल संरक्षण को बढ़ावा, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना है। इस क्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष रामकिशोर शरण ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पॉलीथीन का उपयोग जीवन के लिए खतरनाक है। पॉलीथीन से पर्यावरण सबसे अधिक दूषित होता है। शहर में हर ओर पॉलीथीन बिखरी नजर आती है। इनसे कीटाणु व बैक्टीरिया उत्पन्न होते हैं जो खतरनाक बीमारियों को जन्म देते हैं। कार्यक्रम के तहत लोगों को पर्यावरण सुरक्षा को लेकर संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में क्लब के बलदेव राम सेठ, बसंत बरनवाल, बलवंत बरनवाल, धर्मजय प्रसाद जायसवाल, कैलाश माथुर, पवन गुप्ता, उमेश उजाला, सीनू कुमार, संतोष गुप्ता आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.