रेलकर्मी की बिगड़ी तबीयत, विभाग ने नहीं ली सुध
रात्री ड्युटी के दौरान एक रेलवे कर्मी की तबियत बिगड गई घटो बेहोशी की हालत मे पडा रहने के बाद भी विभाग द्वारा कोई पहल नही किये जाने पर स्थानीय अशोक यादव के सहयोग से एम्बुलैंस के द्वारा उसैबेगाबाद के सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहा डा अरशद रजी द्वारा ईलाज के बाद तुरन्त गिरिडीह सदर अस्पताल भेज। दिया गया बताया जाता है की गिरिडीह मधुपुर रेल खंड मे सिजुआ नई टांड के समीप आठ नम्बर फाटक पर जमुई झाझा के विमलेश
बेंगाबाद : रात्रि ड्यूटी के दौरान एक रेलवे कर्मी की तबीयत बिगड़ गई। घंटों बेहोशी की हालत में पड़े रहने के बाद भी विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने अशोक यादव के सहयोग से एंबुलेंस से उसे बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉ. अरशद रजी ने इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल भेज दिया।
गिरिडीह-मधुपुर रेलखंड में सिजुआ नईटांड़ के समीप आठ नंबर फाटक पर जमुई झाझा के विमलेश कुमार ड्यूटी पर थे। इसी बीच तबीयत बिगड़ने के बाद वह बेहोश हो गए। जब रविवार सुबह लगभग छह बजे ड्यूटी के लिए एक गेटकीपर वहां गया तो उन्हें बेहोशी की हालत में देखा। इसकी जानकारी विभाग के अन्य लोगों को दी गई, लेकिन लगभग 12 बजे दिन तक उसके इलाज के लिए कोई पहल नहीं की गई। वह वहीं पड़ा रहा। अंत में उक्त व्यक्ति ने उसके परिजनों को सूचना दे दी। तब उसके परिजन मधुपुर से गिरिडीह अस्पताल पहुंचे।