Move to Jagran APP

महेशलुंडी में निकली तिरंगा यात्रा

सदर प्रखंड अंतर्गत महेशलुंडी पंचायत में शनिवार को आजादी

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 07:59 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 07:59 PM (IST)
महेशलुंडी में निकली तिरंगा यात्रा
महेशलुंडी में निकली तिरंगा यात्रा

महेशलुंडी में निकली तिरंगा यात्रा

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : सदर प्रखंड अंतर्गत महेशलुंडी पंचायत में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा ने पंचायत के विभिन्न गांव-मोहल्लों का भ्रमण किया। यात्रा का नेतृत्व मुखिया शिवनाथ साव कर रहे थे। मुखिया ने सभी से घरों में सम्मानपूर्वक तिरंगा लगाने की अपील की, ताकि हमारे अंदर देशभक्ति की भावना बरकरार रहे। कहा की धर्म, मजहब, पार्टी के झंडे से बढ़कर सबसे पहले देश का तिरंगा झंडा है। तिरंगे की आन, बान और शान को बरकरार रखने के लिए न जाने देश ने कितने वीर बलिदान हो गए। इस झंडे की आन से ही देश वासियों की शान है। उन्होंने ग्रामीणों के बीच तिरंगा झंडा का वितरण भी किया। यात्रा में शामिल स्कूली बच्चे और सैकड़ों ग्रामीणों के हाथों में लहराते तिरंगे से पूरी पंचायत के लोग देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आए।

कार्यक्रम को सफल बनाने पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, सहिया, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, सभी जन प्रतिनिधियों, रामलखन पांडेय, भोला ठाकुर, जगदीश दास, सुरेश मंडल, राहुल कुमार, जफर अली, मो कुद्दुस अंसारी, शमशेर, अशोक साव, बीरू राणा, मनीष मंडल, छोटेलाल रजक, बबलू रवानी, अनूप कुमार शिवम कुमार, उपमुखिया रमेश कंधवे, अनिल ठाकुर, पप्पू दास, प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार, राजेंद्र साहू, जगत पासवान आदि का योगदान रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.