साजिश के तहत कोलयरी को बंद करने का हो रहा प्रयास
संवाद सहयोगी, बनियाडीह (गिरिडीह): गिरिडीह कोलियरी की समस्याओं एवं रोड सेल मजदूरों,
संवाद सहयोगी, बनियाडीह (गिरिडीह): गिरिडीह कोलियरी की समस्याओं एवं रोड सेल मजदूरों, संगठित व असंगठित मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन एवं झामुमो के नेताओं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पीओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरना में बनियाडीह समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में रोड सेल मजदूर व झामुमो के कार्यकर्ता मौजूद थे। सीसीएल के कार्यकारी अध्यक्ष जयनाथ राणा ने कहा कि गिरिडीह कोलियरी में कबरीबाद खुली कोयला खदान वर्षो से चल रही है, लेकिन पर्यावरण विभाग की सहमति के अभाव में यह बंद है। इस माइंस में लाखों टन कोयला मौजूद है। इसके बंद रहने से कोलियरी का घाटा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इस कोलियरी को बंद करने की साजिश चल रही है।
कहा कि यहां के सिविल, सर्वे एवं बिजली विभाग में लूट मची है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि यह बहुत पुरानी कोलियरी है। यहां के गांवों का विकास कोलियरी पर निर्भर है, लेकिन ऐसा यहां कुछ नहीं हो रहा है। आठ माह से लोकल सेल बंद है। साजिश के तहत लोकल सेल को बंद करवाकर हजारों मजदूरों की रोजी रोटी छीन ली गई है। जुबली पिट चानक से जलापूर्ति बंद रहने से यहां पेयजल की समस्या जस की तस है। मजदूर कर्मचारी एक-एक बाल्टी पानी के लिए तरस रहे हैं। जिला अध्यक्ष संजय ¨सह ने कहा कि कोलियरी में यहां लूट मची है। उन्होंने जोगटियाबाद चानक से शीघ्र ही जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की। धरना को झामुमो केन्द्रीय नेता दिनेश यादव ने भी संबोधित किया।
संचालन तेजलाल मंडल ने किया। मौके पर उमेश महतो, महेश यादव, चुड़का हांसदा, ज्ञानी दास, कैला गोप, योगेश्वर यादव, अमरदीप विश्वकर्मा, प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर सोरेन आदि मौजूद थे। इसमें मजदूर नेता राणा ने प्रबंधन को सात सूत्री मांगपत्र सौंपा।