Move to Jagran APP

प्रमुख ने की झारखंडधाम में पूजा, सुनीं समस्याएं

प्रमुख ने झारखंडधाम में पूजा अर्चना कर लोगों की समस्याएं सुनीं

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 10:41 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 10:41 PM (IST)
प्रमुख ने की झारखंडधाम में पूजा, सुनीं समस्याएं
प्रमुख ने की झारखंडधाम में पूजा, सुनीं समस्याएं

प्रमुख ने की झारखंडधाम में पूजा, सुनीं समस्याएं

loksabha election banner

संस, झारखंडधाम (गिरिडीह) : जमुआ की प्रमुख मिष्टु देवी ने समर्थकों के साथ सोमवार को बाबानगरी झारखंडधाम पहुंचकर भोलेनाथ को जलार्पण कर अपने क्षेत्र की उन्नति की कामना की। लोगों ने विवाह भवन में फूल माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं। इसमें अधिकतर शिकायतें जनवितरण प्रणाली से जुड़ी थीं। लोगों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि इनका निदान अविलंब किया जाएगा। पूजा के बाद वे मुरखारी, झारखंडी, बदडीहा, पिंडरसोत, धीरोसिंगा, कठवारा, रेंबा आदि जगहों पर रुककर स्थिति से अवगत हुईं। इनके साथ मुख्य रूप से उपप्रमुख रबुल हसन रब्बानी, पूर्व प्रमुख सोनी चौरसिया, पंसस राजेश वर्मा, मो. सद्दाम हुसैन, पंकज यादव, मुंशी वर्मा, नारायण दास, गफ्फूर अंसारी, मनोज पंडा, लाटी यादव, प्रदीप यादव, नागेश्वर सिंह, संजय पंडित सहित कई अन्य लोग भी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.