साहू सदन में विहिप के अभ्यास वर्ग का आयोजन
जासं, गिरिडीह: शहर के साहू सदन में रविवार को विश्व ¨हदू परिषद एवं बजरंग दल के अभ्यास वर्ग का आयोजन क
जासं, गिरिडीह: शहर के साहू सदन में रविवार को विश्व ¨हदू परिषद एवं बजरंग दल के अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रितेश पांडेय ने की। इस दौरान रोहित नारायण ¨सह और बजरंग दल के जिला संयोजक मनोज ¨सह मुख्य रूप से उपस्थित थे। मंच संचालन नगर मंत्री शिवशक्ति साहा ने किया। अभ्यास वर्ग चार सत्र में चला। प्रथम सत्र का शुभारंभ ओम के उच्चारण के साथ किया गया। द्वितीय सत्र में विजय मंत्र के उपरांत परिचय, दायित्व और कर्तव्य आदि पर चर्चा हुई। तृतीय सत्र में संगठन विस्तार, धर्म प्रचार प्रसार व सत्संग आदि पर चर्चा की गई। चतुर्थ सत्र में संगठन हित में समस्या के समाधान के बाद इसका समापन किया गया।
कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष गुड्डू यादव, कार्यकारी अध्यक्ष बहादुर तांती, कुंदन केशरी, सह नगर मंत्री पवन कंधवे, सुरेश रजक के अलावा अमित कुमार, सीताराम, ¨हदू उत्कर्ष, प्रवीण अग्रवाल, राजेश राम, शुभम झा, कन्हैया, समृद्ध चक्रवर्ती, डब्लू रवानी, पंकज कंधवे, रवि राणा आदि शामिल थे।