Move to Jagran APP

संघर्ष यात्रा की सफलता के लिए झामुमो ने बनाई रणनीति

संस, पीरटांड़ (गिरिडीह): झामुमो की संघर्ष यात्रा की तैयारी के लिए पीरटांड़ के बिनोदधाम

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 08:23 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 08:23 PM (IST)
संघर्ष यात्रा की सफलता के लिए झामुमो ने बनाई रणनीति
संघर्ष यात्रा की सफलता के लिए झामुमो ने बनाई रणनीति

संस, पीरटांड़ (गिरिडीह): झामुमो की संघर्ष यात्रा की तैयारी के लिए पीरटांड़ के बिनोदधाम में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झारखंड सरकार गलत स्थानीय नीति, नियोजन नीति, भूमि अधिग्रहण व शिक्षा नीति में संशोधन श्रम कानून आदि में मनमानी कर रही है। इसके खिलाफ झामुमो उत्तरी छोटानागपुर में 10 फरवरी से 17 फरवरी तक संघर्ष यात्रा कार्यक्रम का आयोजन करेगा। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 12 व 13 फरवरी को गिरिडीह में संघर्ष यात्रा में शामिल होंगे।

loksabha election banner

यात्रा में पीरटांड़ की सभी 17 पंचायत कमेटी से कम से कम 500 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहने पर बल दिया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष महावीर मुर्मू ने की। मौके पर प्रखंड सचिव अशोक हेंब्रम, उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष दूबे, मुखिया इमामुल अली, सुनीता बास्के, हेमलता देवी, चांदोलाल, भगवान किस्कू, अंबिका राय, मनु मुर्मू, बिनोद मरांडी, अमर तुरी, साधन मोदक, अंकित पांडेय, अर्जुन टुडू, रूपमणि टुडू, बसंती टुडू, गुलशन मरांडी, दिनेश रजवार, मौजी ¨सह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.