मोर्चा ने पूर्व सीएम का पुतला दहन किया
डुमरी, गिरिडीह : लातेहार के विधायक प्रकाश राम ने कुरमी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल नहीं करने क
डुमरी, गिरिडीह : लातेहार के विधायक प्रकाश राम ने कुरमी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल नहीं करने की मांग को ले राष्ट्रपति को भेजे गए मांगपत्र के विरोध में कुरमी -कुड़मी विकास मोर्चा गिरिडीह जिला इकाई द्वारा रविवार को वनांचल चौक पर झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी एवं विधायक प्रकाश राम का पुतला दहन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो के दबाव में यह पत्र भेजा गया है। कहा कि आनेवाले चुनाव में झाविमो का कुरमी विकास मोर्चा विरोध करेगी। इस दौरान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बैजनाथ महतो, सचिव रामचंद्र महतो, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष थानेश्वर महतो, प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, सचिव बैजनाथ महतो, रविन्द्र महतो, गंगाधर महतो, बासुदेव महतो, मनोज महतो, सुनील महतो, संजय महतो आदि उपस्थित थे।