पत्नी, भाई समेत नप अध्यक्ष का परिवार झामुमो में शामिल
गिरिडीह : वर्ष 1988-90 के दशक में जब झामुमो सुप्रीमो गुरुजी (शिबू सोरेन) के नेतृत्व में झार
गिरिडीह : वर्ष 1988-90 के दशक में जब झामुमो सुप्रीमो गुरुजी (शिबू सोरेन) के नेतृत्व में झारखंड को अलग करने को लेकर आंदोलन चल रहा था, तब वे गिरिडीह में कंधे से कंधा मिलाकर लोगों को साथ आंदोलन कर रहे थे। उनके आंदोलन में भागीदारी का ही नतीजा था कि जिला कमेटी में पदाधिकारी बनाया गया था। झारखंड अलग होने के बाद पारिवारिक एवं व्यावसायिक कारणों के कारण राजनीति से अलग हो गए थे। फिर दस वर्ष पूर्व दूसरे दल की राजनीति करते हुए नगर परिषद का अध्यक्ष बना। इस बीच हमने महसूस किया झामुमो से अलग होकर लोगों की सेवा नहीं कर सकते। इसलिए फिर से झामुमो में शामिल हुए हैं। यह बाते नप अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने कही। वे रविवार को झामुमो के जिला कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे आज केवल वे ही नहीं अपनी पत्नी पार्षद मंजू देवी, भाई दीपक यादव समेत दर्जनों समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुए हैं। एक बार फिर से अपने पुराने घर में आकर परिवार के साथ लोगों की सेवा करनी है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निकाय के चुनाव में पार्टी जिस किसी को मेयर, उपमेयर का टिकट देगी, उसे विजयी बनाया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा पार्षदों को भी झामुमो से जिताने का काम करेंगे। जिला महासचिव महालाल सोरेन द्वारा संचालित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संजय ¨सह ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण सभी लोगों झामुमो के बैनर तले एकजुट हो रहे हैं। इस बार न केवल नगर निकाय बल्कि विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव में भी लोग भाजपा को बेदखल कर देंगे। इस मौके पर पार्षद मुन्नी देवी, शाहिदा खातून, रंजीत यादव, छोटू खान, बजरंगी राय, मोहम्मद इसरायल, राजू यादव, भवेश अग्रवाल, राजेद्र यादव, मोहम्मद असलम समेत करीब 80 लोग शामिल हुए। जबकि संगठन के जिलाध्यक्ष के साथ अजित कुमार पप्पू, प्रमीला मेहरा, दिलीप वर्मा, अभय ¨सह, गौरव कुमार आदि उपस्थित थे।