चाची की हत्या के आरोपित दंपती गिरफ्तार
संस बेंगाबाद (गिरिडीह) चाची की हत्या करने के आरोपित में भतीजा एवं उसकी पत्नी को बेंगाबा
संस, बेंगाबाद (गिरिडीह): चाची की हत्या करने के आरोपित में भतीजा एवं उसकी पत्नी को बेंगाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। जरूवाडीह पंचायत के बुढियासारे गांव का है। बीते 26 अक्टूबर की शाम को रसी हेम्ब्रम की पत्नी मंझली मुर्मू अपने भतीजा मीनू हेम्ब्रम के घर बकाया रुपये मांगने गई थी। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। रात में मंझली मुर्मू खाना खाकर अपने स्वजनों के साथ सो रही थी। इसी बीच मीनू हेम्ब्रम स्वजनों के साथ मंझली के घर गया और लाठी डंडे से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले मे रसी हेम्ब्रम के फर्द बयान पर मीनू हेम्ब्रम, गीता मुर्मू, सोबन हेम्ब्रम सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सोबन हेम्ब्रम की गिरफ्तारी घटना के दो दिन बाद ही हो गई थी। जबकि अन्य आरोपित फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को एसआइ अनिल कुमार, पंकज दुबे, सुनील सिंह ने गांडेय थाना क्षेत्र के एक स्थान पर छापेमारी कर मीनू हेम्ब्रम एवं उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।