पर्यवारण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी
जागरण संवाददाता, गिरिडीह: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। इससे आम लोगों में
जागरण संवाददाता, गिरिडीह: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। इससे आम लोगों में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता आती है। ये बातें डीएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कही। वे मंगलवार को पांडेयडीह स्थित प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल की ओर से बेरगी में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
इसके पूर्व उन्होंने कई पौधे लगाए और बच्चों को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि ग्लोबल वार्मिंग सहित पर्यावरण संबंधी अन्य समस्याओं से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है। यह अभियान लगातार चलते रहना चाहिए। प्राचार्य श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा ने कहा कि पौधे लगाकर और उनकी सुरक्षा कर ही प्रदूषण को खत्म किया जा सकता है। सागवान, सखुआ, लीची, अमरूद, आंवला आदि के करीब 400 पौधे लगाए गए। मौके पर बच्चों के अलावा परमजीत कौर, सुरभि सिन्हा, नेहा कुमारी, लीलावती वर्मा, ज्योतिष हेंब्रम, प्रमोद कुमार, पूर्णिमा महतो, उमा भारती आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं थे।