पेंशनभोगियों ने अधिकार के लिए बुलंद की आवाज
जागरण संवाददाता, गिरिडीह: विभिन्न सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त कर्मियों ने रविवार को अपने अधिकारों
जागरण संवाददाता, गिरिडीह: विभिन्न सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त कर्मियों ने रविवार को अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। अपनी उपेक्षा का आरोप लगा सरकार को कोसते हुए चेतावनी भी दी।
शहर के कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में आयोजित झारखंड राज्य सरकारी पेंशनर्स एसोसिएशन के राज्य सम्मेलन में कई जिलों से सेवानिवृत्त लोग पहुंचे थे। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएसई कमला ¨सह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा सहित संघ के पदाधिकारियों ने किया। डीएसई ने कहा कि सरकारी सेवा में आने वाले सभी लोगों को एक दिन सेवानिवृत्त होना पड़ता है। ऐसे में हम सभी का फर्ज बनता है कि इनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करें। वर्मा ने कहा कि यदि झारखंड में उनकी पार्टी की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन योजना को पुन: लागू किया जाएगा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय सचिव अशोक कुमार ¨सह ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में शुरू स्थायी पेंशन योजना को समाप्त कर सरकार ने स्वयं ग्रहण कर लिया एवं सरकारी कर्मचारियों के नसीब में नई पेंशन योजना का झुनझुना थमा दिया। सम्मेलन को रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा, रूपलाल महतो, गौरी शंकर साहू, रामानंद ¨सह, रामाधर मिश्रा, आरके सिन्हा, उमेश पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर संघ के नए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया।