Move to Jagran APP

खिलाड़ियों के हैरतअंगेज प्रदर्शन ने सबका जीता दिल

मुहर्रम ताजिया की दसवीं का अखाड़ा जुलूस मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न नवादा जटाडीह दलंगी गुड़ीटांड़ कपिलो मुरैना मख्मार्गो डबरी फतेहपुर कुबरी तेतरियासलयदीह झरखी शाखाबार कुसमय मनकडीहा चुरुडीह करूपहार खंखिपिपर दोनियाँ नईटांड आदि क्षेत्रों में मुहर्रम व ताजिया के अखाड़ा जुलूस में आ अल्ली आ हुसैन के नारे पूरे क्षेत्र गूंज उठा। ताजिया का जुलूस अखाड़ा निकालकर मिलनी के साथ आगे बढ़ते गए। इसमें सभी वर्ग के जवान बूढ़े व बच्चे शाने शहीदान-ए-कर्बला में या हुसैन-या हुसैन के नारे लगाते रहे। जिस क्षेत्र से जुलूस गुजरा वहां या अली-या हुसैन के नारे गुंजते रहे। जगह-जगह मर्सियाख्वानी का सिलसिला जारी रहा। ताशा-धमाका के सा

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 11:46 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 11:46 PM (IST)
खिलाड़ियों के हैरतअंगेज प्रदर्शन ने सबका जीता दिल
खिलाड़ियों के हैरतअंगेज प्रदर्शन ने सबका जीता दिल

गिरिडीह : जिले भर में मंगलवार को मुहर्रम शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी ताजिया के साथ जुलूस निकालकर हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन किया गया। इसमें दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए इस दौरान हर जगह हजरत इमाम हसन-हुसैन की याद में या हसन या हुसैन या अली, कर्बला दूर है, जाना जरूर है.. की गूंज सुनाई देती रही। पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जगह पुलिस प्रशासन की मौजूदगी रही। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

loksabha election banner

बिरनी : प्रखंड के नवादा, जटाडीह, दलंगी, गुड़ीटांड़ आदि क्षेत्रों में मुहर्रम शांति पूर्वक मनाया गया। हर जगह से ताजिया के साथ जुलूस निकाला गया। बीडीओ सह सीओ संदीप मधेसिया व थाना प्रभारी अर्जुन कुमार मिश्रा ने क्षेत्र भ्रमण करते रहे। जुलूस में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष असगर अंसारी, बीस सूत्री अध्यक्ष अनवर अंसारी, मुखिया महफूज आलम, मुमताज अंसारी, रजाक अंसारी आदि शामिल थे।

झारखंडधाम : केसियोटोल, भोलापुर, तुलसीडीह, पिण्डरसोत, परसन, धानोटांड़ सहित कई गांवों में ताजिया के साथ भव्य जुलूस रैन टांड़ तक निकला गया। शाम में लोग करबला पहुंचे और इमाम हुसैन की याद में फातिहा की। त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जमुआ सीओ रामबालक कुमार, शशिकांत सिकर, बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार तथा पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद रहे। मौके पर खलील अंसारी, मुजाहिद इस्लाम, रेयाज अली, मंजूर अंसारी आदि थे।

निमियाघाट : डुमरी प्रखंड में मुहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। प्रखंड के विभिन्न गांवों से ताजिया के साथ मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान जगह-जगह अखाड़े भी सजाए गए। इसरी बस्ती, रंगामाटी, लक्ष्मणटुंडा, रोशनाटुंडा आदि गांवों में मुहर्रम का जुलूस निकाल गया। मौके पर मुख्तार अली, मुमताज अली, गुड्डू, शमसुद्दीन अंसारी ,कारी बरकत अली आदि उपस्थित थे।

डुमरी : अनुमंडल क्षेत्र में मुहर्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। डुमरी, जामतारा, इसरी बस्ती, रांगामाटी, बड़कीटांड़, बरमसिया, लक्ष्मणटुंडा, बीरपोक आदि गांवों में लोगों ने गाजे बाजे के साथ ताजिया जुलूस निकाला। एसडीएम प्रेमलता मुर्मू, एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह, बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश सिंह आदि क्षेत्र में मुस्तैद रहे।

छोटकीखरगडीहा : मुंडरडीह, नैयादीह, देवतांड़, महतोडीह में मुहर्रम मनाया गया। ताजिया भी निकाला गया।

खोरीमहुआ : मुस्लिम समुदाय ने ताजिया व अखाड़ा के साथ पूरे प्रखंड में जुलूस निकाला। लालबाजार, बुधवाडीह, जमरेडीह, खानकागेट में ताजिया मिलन के बाद शाम को मेला का आयोजन भी किया गया। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर विभिन्न जगहों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे।

सरिया : मोकामो, केशवारी, कुसमरजा आदि जगहों में मेला का आयोजन भी किया गया, जिसका लोगों ने आनंद उठाया। त्योहार को देखते हुए बीडीओ शशि भूषण वर्मा, थाना प्रभारी बिदेश्वरी दास, प्रमुख रामपति प्रसाद, समाजसेवी सलीम अख्तर आदि कैंप कर रहे थे।

अहिल्यापुर : गिरनियां मोड़ से सटे मैदान पर अली स्टार क्लब गिरनियां ने अखाड़ा का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के लगभग आठ अखाड़ा टीमों ने भाग लेकर हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन किया। बाद में कमेटी ने सभी अखाड़ा टीमों को सम्मानित किया। इधर, गांडेय महोदा मोड़ में जुलूस निकाला गया। इस दौरान लगभग पांच वर्षीय बालक ने अपने छोटे छोटे हाथों से ड्राम बजाया, जो लोगों के आकर्षक का केंद्र बना रहा। मौके पर सीओ धनंजय पाठक, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अर्जुन बैठा, बबलू पाठक, उप प्रमुख मो अकबर, हाजी उसमान, अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष मो. आलम, सचिव मो इम्तियाज आदि उपस्थित थे।

पीरटांड़ : प्रखंड में शांतिपूर्वक मुहर्रम मनाया गया। सीओ विनय प्रकाश तिग्गा, खुखरा थाना प्रभारी सोमा उरांव, वकील तबारक, उप प्रमुख सजाउद्दीन अंसारी, अपने घर पहुंचे चतरा बीडीओ एजाज अंसारी आदि ने उपस्थित थे।

तिसरी : प्रखंड के बेलवाना, बड़कीटांड़, चंदौरी सहित चार गांवों का ताजिया मोदी बिगाह में एकत्रित हुआ, जहां घंटों तक पारंपरिक हथियार के साथ खेलों का प्रदर्शन किया गया। तिसरी में इम्तियाज अंसारी, अफताब, महताब व इदरीश अंसारी सहित दर्जनों लोग अलग अंदाज में मातम पढ़ कर करबला तक ताजिया को ले गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में इब्राहिम अंसारी, सरहद अंसारी, इम्तिहान अंसारी, उमर फारुख आदि का योगदान रहा।

बगोदर : बेको, हेसला, तिरला, माहुरी समेत कई गांवों में ताजिया जुलूस निकाला गया। अंजुमन कमेटी द्वारा नेहरु चौक के पास अखाड़ा लगाया गया। इस दौरान बगोदर अंजुमन कमेटी के एसडीओ राम कुमार मंडल, डीएसपी बिनोद कुमार महतो, बीडीओ रवींद्र कुमार, सीओ आशुतोष कुमार ओझा, थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह आदि को सम्मानित किया गया।

बेंगाबाद : फिटकोरिया और कजरो कमेटी की ओर से बेंगाबाद ब्लाक के पास आयोजित अखाड़ा में उप प्रमुख उपेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार राम आदि शामिल हुए। बेंगाबाद पुलिस को गश्त करती देखी गई। क्षेत्र के मुंडहरी, नावाडीह, सोबराज, बुच्चा आदि गांवों में मुहर्रम मनाया गया।

गावां : प्रखंड के गावां, माल्डा, पटना, आलमपुर, गड़गी, गदर, कलापत्थर, खरसान, पिहरा, जमडार, मंझने आदि जगहों पर ताजिया जुलूस निकाला गया। गावां में दोनों समुदाय के लोग जुलूस में शामिल हुए। मौके पर वहाब खान, जीशान खान, महताब आलम, शमशेर खान, मो. नौशाद शेख आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.