Move to Jagran APP

भाजपा के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, तिसरी: अग्रवाला उच्च विद्यालय तिसरी प्रांगण में भाजपा प्रखंड कमेटी की बैठक गुरुवा

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 05:06 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 05:06 PM (IST)
भाजपा के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
भाजपा के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, तिसरी: अग्रवाला उच्च विद्यालय तिसरी प्रांगण में भाजपा प्रखंड कमेटी की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें प्रखंड कमेटी के विस्तार पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता लक्ष्मण ¨सह ने बूथ कमेटियों को मजबूत करने पर बल दिया। कहा कि भाजपा गरीबों के हित में काम कर रही है। लोगों को बीमारियों से निजात दिलाने के लिए हर घर में शौचालय बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास दिया जा रहा है। आयुष्मान योजना को लागू किया गया है। हर क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। पूरे राज्य में बिजली में काफी सुधार हुआ है। कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा के कार्यों को जनता को बताएं। बैठक में हरीश साह, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर ¨सह, वीरेंद्र राय, अर्जुन मोदी, अर्जुन यादव, प्रकाश पासवान, नगीना भुला, जानकी यादव, भगीरथ रविदास आदि थे।

prime article banner

बैठक के बाद ¨सह आदिवासी समाज के लोगों से मिले और गत दिन छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के बारे में जानकारी ली। साथ ही पुलिस अधीक्षक से बात कर अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.