Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, कोषांगों का हुआ गठन

जागरण संवाददाता गिरिडीह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 को ले जिला स्तर पर कई कोषांगों का

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 08:27 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 08:27 PM (IST)
पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, कोषांगों का हुआ गठन
पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, कोषांगों का हुआ गठन

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 को ले जिला स्तर पर कई कोषांगों का गठन किया गया है। सभी कोषांगों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त को नामित किया गया है।

loksabha election banner

कार्मिक कोषांग : यह कोषांग जिला स्थापना शाखा में तत्काल प्रभाव से संचालित होगा। अपर समाहर्ता इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी होंगे। जिला में पदस्थापित राज्य एवं केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, स्थानीय निकायों में पदस्थापित पदाधिकारियों व कर्मियों की सूची (बैंक पासबुक की विवरणी सहित) प्राप्त कर पदवार उन्हें वर्गीकृत कर कंप्यूटर डेटाबेस में प्रविष्टि सुनिश्चित कराने के लिए कंप्यूटर कोषांग को सूची उपलब्ध कराना इस कोषांग का मुख्य कार्य होगा। इसके अलावा डेटाबेस की कंप्यूटरीकृत सूची का सत्यापन कर मतदान एवं मतगणना कर्मियों तथा चुनाव दंडाधिकारियों का नियुक्ति पत्र तैयार कर समय पर तामिला एवं योगदान सुनिश्चित कराना, समय पर मतदान दल सेक्टर ऑफिसर, गश्ती दल, माइक्रो आब्जर्वर एवं आयोग से निर्देशित अन्य कर्मियों के साथ मतदान केंद्रों की संबद्धता करना तथा योगदान के समय कर्मी को इसकी जानकारी देना भी इसका कार्य होगा। इसके अलावा कई अन्य कार्य इस कोषांग को सौंपे गए हैं। कंप्यूटर कोषांग/सूचना तकनीकी कोषांग : यह कोषांग जिला सूचना विज्ञान केंद्र में संचालित किया जाएगा। अपर समाहर्ता इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी होंगे। इस कोषांग का कार्य निर्वाचन के लिए गठित कोषांगों के कार्यों के आधार पर कंप्यूटरीकरण करना, कर्मियों का डेटाबेस तैयार करना एवं इससे संबंधित कार्य। आवश्यकतानुसार कोषांगों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करना। मतदान के दिन वोटर टर्नआउट रिपोर्ट तैयार करना एवं मतगणना दिवस पर वज्र गृहों में कंप्यूटर आपरेटरों की प्रतिनियुक्ति एवं कंप्यूटर अधिष्ठापन करना होगा। प्रशिक्षण कोषांग : यह कोषांग सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में मतदान के लिए प्रतिनियुक्त कर्मियों का डेटाबेस तैयार होने के बाद संचालित किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी होंगे। कार्मिक कोषांग एवं प्रशिक्षण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के लिए स्थान एवं तिथि का निर्धारण करना, राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला पंचायत राज कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कर्मियों को प्रशिक्षण देने का दायित्व इस कोषांग का होगा। सामग्री कोषांग: यह कोषांग कृषि उत्पादन बा•ार समिति, बिशुनपुर में संचालित किया जाएगा। इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला भू अर्जन पदाधिकारी होंगे। आवश्यकता अनुसार मतदान, मतगणना सामग्री को जिला पंचायत शाखा से प्राप्त करते हुए जिला क्रय समिति से स्वीकृत नमूने के अनुसार आपूर्तिकर्ता से प्राप्त करना। आपूर्ति की गई सामग्री का मतदान कार्य वज्रगृह एवं मतगणना हेतु अलग अलग पैकेट तैयार कर संबंधित मतदान दलों, पदाधिकारियों, कर्मियों व मतगणना कर्मियों को निर्धारित तिथि को समय पर उपलब्ध कराना इसका कार्य होगा।

मतपत्र विच्छेदन कोषांग: यह कोषांग सदर प्रखंड कार्यालय स्थित नवनिर्मित ईवीएम वेयरहाउस में संचालित होगा। इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला योजना पदाधिकारी होंगे। मतपत्र, पेपर सील प्राप्त होते ही इसका भौतिक सत्यापन संख्याक जांच कर सुरक्षित रखाव करना, त्रुटिपूर्ण मतपत्र प्राप्ति की स्थिति में इनकी सूची संबंधित निर्वाचित पदाधिकारी को देना, चेक स्लिप के साथ मत्रपत्रों, पेपर सील का मतदान केंद्रवार विच्छेदित कर इसे गश्ती दलों को उपलब्ध कराना इसका काम होगा।

परिवहन कोषांग : यह कोषांग भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय में संचालित किया जाएगा। इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी होंगे। चुनाव कार्य के लिए विभिन्न प्रकार के वाहनों की आवश्यकता का आकलन करना एवं जिला परिवहन कार्यालय गिरिडीह से संबंधित वाहनों की सूची प्राप्त कर वाहनों का अधिग्रहण करना, वाहनों के आवक एवं निर्गमन को सुव्यवस्थित करना एवं वाहनों का रिकॉर्ड रखना, डिस्पैच सेंटर के अनुसार वाहन संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों को उपलब्ध कराना आदि इसके कार्य होंगे।

विधि व्यवस्था सह आदर्श आचार संहिता कोषांग : यह कोषांग जिला गोपनीय शाखा से मतदान की तिथियों की घोषणा होने के साथ संचालित होगा। अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी होंगे। यह कोषांग आदर्श आचार संहिता संपत्ति विरूपण अधिनियम पोस्टर पंपलेट मुद्रण पर नियंत्रण प्रतिबंध निर्देश लाउडस्पीकर एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950/1951 तथा चुनाव के संदर्भ में आइपीसी के संगत नियमों धाराओं के प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराएगा।

मीडिया कोषांग : यह कोषांग जिला जनसंपर्क कार्यालय में संचालित रहेगा। इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी होंगे। प्रेक्षक कोषांग: यह कोषांग नया परिसदन भवन में संचालित होगा। इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी डायरेक्टर डीआरडीए होंगें। प्रेक्षक का आवासन परिवहन एवं अन्य व्यवस्था का कार्य इस कोषांग के जिम्मे होगा। अभ्यर्थी व्यय लेखा कोषांग: यह कोषांग वाणिज्य कर कार्यालय गिरिडीह में चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद संचालित होगा । इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी वाणिज्यकर आयुक्त होंगे। पंचायत निर्वाचन कोषांग: यह कोषांग जिला पंचायत राज कार्यालय में संचालित होगा। उप विकास आयुक्त इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी होंगे। नियंत्रण कक्ष : यह कोषांग जिला नियंत्रण कक्ष में चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद संचालित किया जाएगा। जिला सहकारिता पदाधिकारी इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.