Move to Jagran APP

झारखंड में नहीं चल रहा ऑपरेशन लोटस : बाबूलाल

फोटो संख्या 1 - झामुमो-काग्रेस गठबंधन को चुनाव में हराकर भाजपा बनाएगी सरकार -मुख्यमंत्री के

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 05:59 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 05:59 PM (IST)
झारखंड में नहीं चल रहा ऑपरेशन लोटस : बाबूलाल
झारखंड में नहीं चल रहा ऑपरेशन लोटस : बाबूलाल

फोटो संख्या : 1

loksabha election banner

- झामुमो-काग्रेस गठबंधन को चुनाव में हराकर भाजपा बनाएगी सरकार

-मुख्यमंत्री के दबाव में फैसला ले रहे विधानसभा अध्यक्ष, प्रतिपक्ष नेता के लिए अब नहीं बनाएंगे दबाव

- संयुक्त बिहार के समय विधि व्यवस्था की बदतर स्थिति से मौजूदा स्थिति की तुलना की

जागरण संवाददाता,

गिरिडीह : हेमंत सरकार को गिराने के लिए भाजपा झारखंड में कोई ऑपरेशन लोटस नहीं चला रही है। किसी ऑपरेशन के जरिए सरकार गिराने की भाजपा की तो कोई योजना नहीं है। भाजपा विधानसभा चुनाव में झामुमो-काग्रेस गठबंधन को हराकर सूबे में सरकार बनाएगी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट गए हैं। यह बातें भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मराडी ने कही। वे बुधवार को सíकट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बाबूलाल उत्तरी छोटानागपुर के दौरे पर निकले हैं। गिरिडीह में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के बाद बुधवार को वे कोडरमा के लिए रवाना हो गए।

बाबूलाल ने विधि व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर खूब निशाने साधे। संयुक्त बिहार के समय विधि व्यवस्था की बदतर स्थिति से मौजूदा स्थिति की तुलना की। अपराध एवं नक्सलवाद की स्थिति को बेकाबू बताया। कहा के भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार के खिलाफ भाजपा सड़क पर उतर चुकी है। राज्य के सभी प्रखंडों में एक साथ धरना दिया जाएगा। प्रतिपक्ष के नेता के सवाल पर कहा कि विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं झामुमो के दबाव में काम कर रहे हैं। यही कारण है कि उनकी सदस्यता रद कराने के लिए पहले माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव एवं झामुमो विधायक भूषण तिर्की से आवेदन दिलवाया। जब इससे भी बात नहीं बनी तो अब प्रदीप यादव एवं बंधु तिर्की से आवेदन दिलाया है। इससे विधानसभा अध्यक्ष एवं सरकार की मंशा पता चलती है। वैसे अब प्रतिपक्ष के नेता के सवाल पर भाजपा कुछ नहीं बोलेगी। भाजपा इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आदोलन पर उतर गई है। उनके गृह जिले गिरिडीह में पार्टी में मचे बवाल पर कहा कि यह मामूली बात है। बड़ी पार्टी में ऐसे मामूली विवाद होते रहते हैं। पैसे देकर जिला कमेटी में पद खरीदने के विक्षुब्ध नेताओं के आरोपों को भी नकार दिया। इस मौके पर जमुआ के विधायक केदार हाजरा, पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जिला परिषद के उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, पूर्व मेयर सुनील पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष छोटू खान, विनय कुमार सिंह, मीना तिवारी, नवीन सिन्हा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.