बाइक के धक्के से साइकिल सवार की मौत, आक्रोश में सड़क जाम Giridih News
आक्रोशित लोगों ने बागोदर-सरिया मार्ग को जाम कर दिया है। पुलिस को शव उठाने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 11:38 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 11:38 AM (IST)
गिरीडीह, जासं। बगोदर-सरिया सड़क मार्ग पर नेहरू पब्लिक स्कूल के पास सोमवार की सुबह करीब दस बजे
बाइक के धक्के से साइकिल सवार अंम्बाडीह निवासी मुंशी महतो की मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद बाइक ओ उसके चालक को पकड़ लिया। सूचना पर तुरंत बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक चालक को अपने सुरक्षा में ले लिया। वह बगोदर थाना क्षेत्र के ही कोसी गांव का है। इधर इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बागोदर-सरिया मार्ग को जाम कर दिया है। पुलिस को शव उठाने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें