महिला को मैला पिलाने के आरोपित ओझा गिरफ्तार
बगोदर (गिरिडीह) : पुलिस ने समाज मंगलवार को एक ओझा को गिरफ्तार किया। उसे उसके घर ह
बगोदर (गिरिडीह) : पुलिस ने समाज मंगलवार को एक ओझा को गिरफ्तार किया। उसे उसके घर हजारीबाग के पुटमा रानी बरही से गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार ओझा का नाम सोहन किस्कू है। बगोदर थाना में दर्ज एक मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है।
बगोदर-सरिया एसडीपीओ दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि 14 दिसंबर 2017 को बगोदर प्रखंड अंतर्गत अड़वारा पंचायत के धवैया गांव की एक महिला की शिकायत पर डायन प्रतिशोध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। बताया कि गिरफ्तार सोहन किस्कू ओझागुनी का काम करता था। उसी के कहने पर इस कांड के अन्य आरोपितों ने महिला को डायन कहकर मैला पिलाया तथा मारपीट की थी।
बताया कि आज के इस वैज्ञानिक युग में लोग अंधविश्वास में डूबे हैं। ऐसे ओझागुणी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अंधविश्वास के चक्कर में नहीं पड़ने की अपील की है। कहा कि किसी के बीमार होने पर उसका समुचित इलाज कराएं या समाज का सहारा लें। अंधविश्वास में पड़ना कानूनन अपराध है।