गरीबी-अशिक्षा सरकार के मुद्दे नहीं : डॉ. अजय
संवाद सहयोगी, बेंगाबाद (गिरिडीह) : बेंगाबाद प्रखंड के डाकबंगला में शनिवार को कांग्रेस पाट
संवाद सहयोगी, बेंगाबाद (गिरिडीह) : बेंगाबाद प्रखंड के डाकबंगला में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने जनसंपर्क अभियान का आगाज प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार, पूर्व सांसद डॉ. सरफराज अहमद आदि की उपस्थिति में किया। इसमें कांग्रेस की नीति व सिद्धात पर चर्चा करते हुए भाजपा सरकार के कामकाज की आलोचना की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को जनहित से कोई वास्ता नहीं है। गरीबी, अशिक्षा व बेरोजगारी सरकार के मुद्दे में शामिल नहीं है। राम मंदिर का मुद्दा भी सिर्फ वोट की राजनीति है। सरकार किसी भी सूरत में सत्ता हथियाना चाहती है। वोट की खातिर कांग्रेस के सामाजिक ताने बाने को नेस्तनाबूत किया जा रहा है। कांग्रेस के 70 वर्षो के विकास को चार वर्षो के शासन में पीछे ढकेलने का काम किया गया है। किसानों, मजदूरों च बेरोजगारों की ¨चता को छोड़ उद्योगपतियों की ¨चता सरकार को है। किसानों का कर्ज माफ करने के बजाय राज्य के 25 उद्योगपतियों के ढाई लाख करोड़ की ऋण माफी कर सरकार ने अपना असली चेहरा उजागर कर दिया है। तीन राज्यों में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी। मौके पर कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान का टिप्स देते हुए कहा कि कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर कांग्रेस की नीतियों और सरकार की विफलताओं को ग्रामीणों को बताने का काम करें। मौके पर जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा, प्रदेश प्रतिनिधि नरेंद्र सिन्हा छोटन, गांडेय विधानसभा प्रभारी निर्मल ओझा, दुर्गा प्रसाद, यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष दीपक पाठक, गांडेय विधानसभा अध्यक्ष हसनैन आलम ¨टकू, प्रखंड अध्यक्ष उमेश तिवारी, मुखिया मो. शमीम, गो¨वद तुरी, नेशाब खान, नाजिर अंसारी, मो. क्यामूल हक, मो. वाहिद, बासुदेव दास सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
--------------------
झामुमो नेता समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल
संस,बेंगाबाद : कांग्रेस पार्टी के डाकबंगला में शनिवार को शुरू किए गए जनसंपर्क अभियान में जहां प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार, वरिष्ठ नेता डा. सरफराज अहमद सहित कई जिलास्तरीय नेताओं ने भाग लिया। युवा कांग्रेस के हसनैन आलम ¨टकू, दीपक पाठक, कांग्रेस के उमेश तिवारी, मो. शमीम के अलावे अल्पसंख्यक कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। झामुमो के मो. अनवर उर्फ गुड्डू ने अपने दो दर्जन समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर पार्टी के वरीय नेताओं ने माला पहनाकर उन्हें दल में शामिल किया। इसमें मो. सरफराज, मो. फिरोज, राजू, सद्दाम, मुस्तकीम, एनायत सहित अन्य लोग शामिल थे।