विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गिरिडीह में ममता हुई शर्मसार! कंटीली झाड़ियों में मिली जिंदगी... पुलिस ने बचाई जान

Published: Sat, 12 Sep 2026 01:22 PM (GMT+05:30)

गिरिडीह में एक मां ने अपने नवजात शिशु को कंटीली झाड़ियों में फेंक दिया, जिसे पचंबा थानेदार राजीव कुमार ने ...और पढ़ें

थानेदार राजीव कुमार ने नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला। जागरण

थानेदार राजीव कुमार ने नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला। जागरण

HighLights

  1. गिरिडीह में नवजात शिशु को कंटीली झाड़ियों में फेंका गया।

  2. पचंबा थानेदार राजीव कुमार ने नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला।

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। गिरिडीह में एक बार फिर मां की ममता शर्मशार हुई है। एक मां ने अपने नवजात को कंटीली झाड़ियों में फेंक दिया। लेकिन इस नवजात को मानवीय संवेदनाओं ने ममता की छांव देने की पूरी कोशिश की और उसे कंटीले झाडियों से बरामद करते हुए पहले चाइल्ड लाइन को सौंपा गया, जिसके बाद नवजात को चाइल्ड लाइन की ओर से चैताडीह अस्पताल में भर्ती कराते हुए चिकित्सीय सुविधा प्रदान कराई जा रही है। नवजात शिशु लड़का है।

यह मामला पचंबा थाना से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक वाहन शोरूम के बगल में घनी व कांटेदार झाड़ियों में एक नवजात शिशु फेंके रहने व उसे वहां से बरामद करने से जुड़ी है। नवजात शिशु के इस तरह झाड़ी में फेंके जाने को लेकर चारों ओर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही और इस तरह से लावारिस हाल में नवजात के बरामद होने से क्षेत्र सनसनी फैल गई।

बताया जाता है कि जिस झाड़ी से शिशु को बरामद किया गया वह झाड़ी सड़क से करीब पांच फीट नीचे है। झाड़ी में नवजात के पड़े रहने पर सबसे पहले दुकानदारों की नजर पड़ी, लेकिन कांटेदार झाड़ियों के कारण बीच रहने के कारण उसे बाहर निकालने की हिम्मत लोग नहीं जुटा सके। इसके बाद इसकी सूचना पचंबा थानेदार राजीव कुमार को दी गई।

थानेदार ने बिना कोई देर किए अपने चालक व महिला सहायक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद थानेदार ने सावधानी बरतते हुए कांटेदार झाड़ियों को हटाकर वहां से सुरक्षित तरीके से नवजात को बाहर निकाला। झाड़ियों में रहने के कारण नवजात के शरीर व आंखों पर कई छोटी-छोटी खरोंच, चोट व सूजन हो गई थी।

वहीं नवजात का एक हाथ भी टूट चुका था। नवजात की हालत ठीक नहीं देखते हुए थानेदार ने उसे तुरंत चिकित्सीय सहायता दिलाने को पास के ही एक निजी नर्सिंग हो म में ले गए जहां से चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने के बाद नवजात का चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गा। चाइनल्ड लाइन के सदस्यों ने नवजात को बेहतर चिकित्सीय सुविधा प्रदान कराने को लेकर चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु इकाई में भर्ती कराया है।

पुलिस इस मामले की जांच व छानबीन में जुटी है कि नवजात को झाड़ियों के पास लाकर कौन व किस वक्त फेंका तथा नवजात को इस तरह निर्दयी की तरह फेंके जाने का क्या कारण है। इधर सूचना पाकर पहुंचे थाना प्रभारी राजीव कुमार की ओर से स्वयं झाड़ियों में उतरकर नवजात को सुरक्षित बाहर निकालने व तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। 

यह भी पढ़ें- रात के अंधेरे में छोड़ गए नवजात, सुबह नन्हे फरिश्तों ने बचाई जान; रांची रेलवे कॉलोनी में कंबल में लिपटी मिली बच्ची