नए बीडीओ ने किया पदभार ग्रहण
बगोदर बगोदर के नए बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान बीड
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 06:19 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 06:19 PM (IST)
बगोदर : बगोदर के नए बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान बीडीओ रवींद्र कुमार ने उन्हें पदभार सौंपा। इसके बाद प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में स्वागत व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। नए बीडीओ का स्वागत किया गया, जबकि निवर्तमान बीडीओ को विदाई दी गई। निवर्तमान बीडीओ ने कहा कि बगोदर प्रखंड में दो वर्षो तक प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में सेवा दी। इस दौरान महसूस किया कि बहुत सारी नई-नई चीजें सीखने को मिली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें