Move to Jagran APP

कुख्यात माओवादी धूमा सोरेन माकनचेचरिया जंगल से गिरफ्तार

पुलिस की टीम ने बीती रात निमियाघाट थाना क्षेत्र के माकनचेचरिया जंगल से कुख्यात नक्सली धूमा उर्फ राजेश सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पांच डेटोनेटर दो पोस्टर एवं तीन बैनर बरामद किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 11:15 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 06:39 AM (IST)
कुख्यात माओवादी धूमा सोरेन माकनचेचरिया जंगल से गिरफ्तार
कुख्यात माओवादी धूमा सोरेन माकनचेचरिया जंगल से गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, निमियाघाट (गिरिडीह) : पुलिस टीम ने गुरुवार की रात निमियाघाट थाना क्षेत्र के माकनचेचरिया जंगल से कुख्यात माओवादी धूमा उर्फ राजेश सोरेन को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने पांच डेटोनेटर, दो पोस्टर और तीन बैनर बरामद किए हैं। वह इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा और रणविजय महतो के दस्ते का खास सदस्य है। उस पर नक्सली हिसा के पीरटांड़ में पांच एवं निमियाघाट थाने में दो मामले दर्ज हैं। अरसे से धूमा की तलाश गिरिडीह पुलिस कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल गिरिडीह भेज दिया गया।

loksabha election banner

निमियाघाट थाने में डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह और इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली। इसमें बताया गया था कि माकनचेचरिया जंगल में माओवादी कृष्णा हांसदा और रणविजय महतो के दस्ते के सदस्य संगठन के स्थापना दिवस के मद्देनजर ग्रामीणों को गोलबंद कर रहे हैं। सरकारी नीतियों का विरोध कर पोस्टरबाजी कर रहे हैं। तब एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने विशेष टीम बनाई। तत्काल जंगल पहुंच ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया। तब पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की। इसी क्रम में धूमा सोरेन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हालांकि उसके अन्य साथी भाग निकले। पुलिस टीम में निमियाघाट थाना प्रभारी विजय करकेट्टा, उपेंद्र कुमार राय, जयप्रकाश यादव, सुरेंद्र सिंह, संजय कुमार महतो, होरिल महतो, संजीव कुमार सिंह, अजीत कुमार, अरविद कुमार, मुकेश कुमार एवं निमियाघाट थाना में प्रतिनियुक्त सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.