Move to Jagran APP

नगर निगम में दूसरे दिन भी हड़ताल, लौटे फरियादी

जागरण संवाददाता गिरिडीह नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी र

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 01:06 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 01:06 AM (IST)
नगर निगम में दूसरे दिन भी हड़ताल, लौटे फरियादी
नगर निगम में दूसरे दिन भी हड़ताल, लौटे फरियादी

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। हड़ताल को लेकर कार्यालय में ताले लटके रहे है। वहीं,कार्यालय प्रांगण में कर्मचारी धरना पर बैठकर नारेबाजी करते रहे।

loksabha election banner

झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन झारखंड के आह्वान पर नगर निगम के करीब 250 कर्मी पांच दिवसीय हड़ताल पर हैं। दैनिक मजदूरी पर कार्यरत कर्मियों को स्थायी करने, सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पावना सहित अन्य लाभ देने एवं आकांक्षा कंपनी के कार्यो की जांच व कार्रवाई करने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू की गई है।

वापस लौटे लोग :

जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने सहित अन्य कार्यों को लेकर लोग नगर निगम पहुंचे थे। इनमें कई महिलाएं भी थीं। यहां कार्यालय में ताला लटका देख सभी को काफी निराशा हुई। सभी लोग बैरंग वापस लौट गए। जन्म प्रमाण पत्र लेने आए शहर के राकेश वर्मा ने कहा कि हड़ताल की जानकारी नहीं थी, इसलिए आए हैं। पेयजल कनेक्शन की जानकारी लेने आए शंकर शर्मा ने कहा कि वह कई दिनों से नगर निगम आ रहे हैं, लेकिन काम नहीं बन रहा है। हड़ताल के कारण आज फिर वापस जाना पड़ रहा है।

मौके पर सबीर अंसारी, लखन हरिजन, केदार हरिजन, कारू हाड़ी, राजेश सिन्हा, विपिन सिंह, पवन सिंह, अरुण राम, गोपाल हाड़ी, लखन शर्मा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.