गिरिडीह के जमुआ में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
झारखंड के गिरिडीहम में दहेज के लिए विवाहित की हत्या का मामला सामने आया है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 10:44 AM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 05:33 PM (IST)
गिरिडीह, जेएनएन। झारखंड के गिरिडीह में जमुआ थाना क्षेत्र के बेलकुंडी गांव में शनिवार की देर रात 22 वर्षीय विवाहिता बबिता देवी की हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बबिता के पिता छोटकी खरगडीहा निवासी सुरेश यादव ने अपने दामाद मुरली यादव, समधी मिठू यादव व अन्य पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बबिता के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
गौरतलब है कि बेलकुंडी गांव में ही बीती रात जमीन विवाद में खोसी यादव की हत्या की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें