विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, पति गिरफ्तार
विवाहिता गुड़िया देवी की ससुरालवालों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है। महिला की मायके वालों ने पति रूपेश यादव को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 28 Jun 2018 11:55 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jun 2018 02:06 PM (IST)
गिरिडीह, जेएनएन। ससुरालवालों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है। घटना झारखंड के गिरिडीह की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गावां थाना क्षेत्र के गदर गांव में करीब 20 वर्षीय विवाहिता गुड़िया देवी की ससुरालवालों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है। महिला की मायके वालों ने पति रूपेश यादव को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।
महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पति को अदालत में पेश करने की पुलिस तैयारी कर रही है। डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। महिला गोरी नहीं थी, इसलिए पति उससे नफरत करता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें